Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Groom's both legs amputated in train accident, wedding procession on 22nd

Auraiya News: ट्रेन हादसे में दूल्हे के दोनों पैर कटे, 22 को बरात

Sun, 05 Apr 2026 12:23 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Sun, 05 Apr 2026 12:23 AM IST
विज्ञापन
Groom's both legs amputated in train accident, wedding procession on 22nd
फोटो-34-सीएची दिबियापुर पर भर्ती ट्रेन की चपेट में आया युवक। संवाद
फफूंद (औरैया)। कहते हैं नियति कब क्या खेल खेल जाए, कोई नहीं जानता। पाता रेलवे स्टेशन पर तीन दिन पहले एक युवक ट्रेन की चपेट में आया गया था, हादसे में उसके दोनों पैर कट गए। इसी 22 अप्रैल को उसकी शादी है।
विज्ञापन

परिवार के इकलौते बेटे के साथ इस हादसे से शादी की खुशियां गम में बदल गईं। जालौन के लोहरई निवासी 30 वर्षीय हरिओम सैफई अस्पताल में गंभीर हालत में भर्ती है। हादसा इतना भीषण था कि युवक के दोनों पैर बुरी तरह कुचल गए थे।
विज्ञापन

प्राथमिक उपचार के बाद उसे दिबियापुर से चिचौली और फिर सैफई रेफर किया गया। वहां डॉक्टर ने उसकी जान बचाने के लिए दो अप्रैल को पहले एक पैर काटा लेकिन संक्रमण फैलने के डर और हालत बिगड़ने से शुक्रवार को दूसरा पैर भी शरीर से अलग करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

हरिओम अपने माता-पिता की इकलौती संतान है। वह गांव में ही किराने की दुकान चलाकर माता-पिता से साथ रहता है। परिजन बता रहे हैं कि इसी 22 अप्रैल को उसकी बरात है। घर में शादी की तैयारियां जोरों पर थीं। जिस आंगन में हल्दी और मांगलिक गीतों की गूंज होनी थी, वहां अब बस चीख-पुकार और सन्नाटा है।

पिता बबलू का कहना है कि अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि हरिओम चलती ट्रेन से गिरा या किसी अन्य कारण से हादसे का शिकार हुआ। जीआरपी और स्थानीय पुलिस मामले की जांच में जुटी है। ग्रामीण और रिश्तेदार परिवार को ढांढस बंधाने में जुटे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed