{"_id":"5ed92aec8ebc3e90393c1a06","slug":"grocery-business-gained-momentum-bullion-market-cools-auraiya-news-knp563750293","type":"story","status":"publish","title_hn":"किराना व्यापार पकड रहा गति, सराफा ठंडा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किराना व्यापार पकड रहा गति, सराफा ठंडा
विज्ञापन
फोटो 04एयूआरपी16- सराफा दुकान पर ग्राहक के इंतजार में बैठे दुकानदार।
- फोटो : AURAIYA
अनलॉक-वन लागू होने के बाद जिले में किराना व्यापार ने तो रफ्तार पकड़ ली है, लेकिन सराफा बाजार अभी ठंडा पड़ा है।
गुरुवार को किराना की दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ नजर आई। सराफा बाजार में दुकानों पर सन्नाटा छाया रहा।
व्यापारी नेता संजय दीक्षित ने बताया कि लॉकडाउन से बाजार की स्थिति काफी खराब हुई है। शहर में किराने की अनगिनत दुकानें हैं। बड़ी दुकानों की संख्या सौ के करीब होगी। जून 2019 से तुलना की जाए तो किराना कारोबार इस साल जून में 25 से 30 फीसदी तक सिमट गया।
पिछले साल जून में लगभग एक करोड़ का कारोबार था, आज लगभग 25 से 30 लाख तक सिमटा हुआ है। इस बार शादी आदि समारोह का न होना भी बड़ी वजह रही है।
वहीं, सराफा बाजार में सौ से अधिक दुकानें हैं, लेकिन ग्राहक कुछ दुकानों पर ही दिखते हैं। हाल यह है कि सराफा दुकानदारों को दुकान का किराया व अन्य खर्च निकालना मुश्किल हो रहा है।