{"_id":"69bee0fe2458c5ea770c829b","slug":"greetings-were-given-by-hugging-on-eid-prayers-were-sought-for-peace-and-tranquilitygreetings-were-given-by-hugging-on-eid-prayers-were-sought-for-peace-and-tranquility-auraiya-news-c-211-1-aur1006-141674-2026-03-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: ईद पर गले मिलकर दी मुबारकबाद, मांगी अमन चैन की दुआ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: ईद पर गले मिलकर दी मुबारकबाद, मांगी अमन चैन की दुआ
Sat, 21 Mar 2026 11:48 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Sat, 21 Mar 2026 11:48 PM IST
विज्ञापन
फोटो-18- शहर के जमालशाह स्थित मैदान में नमाज अदा करते नमाजी। संवाद
औरैया। शहर से लेकर फफूंद व अन्य कस्बों में शनिवार को शांति व सौहार्द के साथ ईद मनाई गई।
सुबह हल्की ठंडक के बीच मुस्लिम समुदाय के लोगों ने मस्जिदों व ईदगाह पहुंचकर सुबह आठ बजे नमाज अदा की। इसके बाद एक दूसरे से गले मिलकर ईद की खुशियां बांटीं और अमन चैन की दुआ की।
शनिवार को फफूंद में ईद पर सबसे पहले बाईपास स्थित ईदगाह में सैयद अख्तर मियां चिश्ती की सरपरस्ती में सैयद नवाज़ अख़्तर चिश्ती ने ईद की नमाज अदा कराई। इसके बाद मस्जिदों में नमाज हुई। फफूंद की ख़ानक़ाह आस्ताना आलिया समदिया में नौ बजे हाफिज अब्दुल्ला मियां चिश्ती ने नमाज अदा कराई। सज्जादा नशीं हजरत अख्तर मियां चिश्ती ने कहा कि ईद की नमाज से पहले सदका अदा करना वाजिब है। नमाज के बाद मुल्क में अमन और खुशहाली की दुआएं मांगी गई।
दिबियापुर से सपा विधायक प्रदीप यादव व कस्बा चेयरमैन मोहम्मद अनवर ने भी ईदगाह पहुंचकर लोगों के गले मिलकर मुबारकबाद दी। इसी तरह औरैया शहर में जमालशाह में हजारों की संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने नमाज अदा की। यहां पर पालिका व सपा की ओर से अलग-अलग स्टॉल लगाकर शुभकामनाएं दी गई। प्रशासन के अधिकारी भी यहां मुबारकबाद देने पहुंचे। छोटे बच्चों से लेकर बड़ों ने एक दूसरे के गले मिलकर बधाई दी।
विज्ञापन
नमाज के बाद लोग एक दूसरे घर भी पहुंचे। मिठाई व सेवइयां देकर खुशी का इजहार किया। देर शाम तक सामूहिक आयोजनों का दौर जारी रहा। बाजार में भी सामान्य दिनों के मुकाबले ज्यादा चहलकदमी रही। निकायों में जलापूर्ति, बिजली व साफ-सफाई को लेकर विशेष इंतजाम रहे।
-- --
कस्बों में देखने को मिला उत्साह
दिबियापुर, बेला, बिधूना, अजीतमल, अछल्दा, सहार, कुदरकोट, एरवाकटरा समेत अन्य कस्बों में ईद का उत्साह देखने को मिला। दिबियापुर में चेयरमैन राघव मिश्रा ने नूरानी मस्जिद पहुंचकर नमाजियों के गले मिलकर बधाई दी। वहीं बिधूना स्थित ईदगाह पर पहुंचे चेयरमैन आदर्श कुमार मिश्रा ने शुभकामनाएं दी। इस दौरान अधिकारियों ने भी पहुंचकर ईद की बधाई दी।