फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Grant on fishermen buying bikes and bicycles

मछुआरों को बाइक व साइकिल खरीद पर अनुदान

Wed, 08 Mar 2017 12:11 AM IST
औरैया
औरैया Updated Wed, 08 Mar 2017 12:11 AM IST
विज्ञापन
Grant on fishermen buying bikes and bicycles
तालाब में मरी मछल‌ियां
मछुआरों के अच्छे दिन आने वाले हैं। मत्स्य विभाग मछुआरों को कई सौगातें देने जा रहा है। अभी मछली पालन के साथ ही व्यापार पर अनुदान दिया जा रहा है। अब इन्हें शहर व कस्बों में आने जाने के लिए बाइक व साइकिल खरीद पर भी अनुदान मिलेगा। पंजीकृत मछुआरों को पचास फीसदी अनुदान दिया जाएगा।
विज्ञापन


जिले में मछुआरों की हालत ठीक नहीं है। बीहड़ी इलाकों में मछुआरों की संख्या अधिक है। आर्थिक हालत खराब होने से तालाबों का पट्टा रसूखदार ले लेते हैं। मछुआरों को रसूखदारों के यहां मजदूरी करनी पड़ती है। मछुआरों को मछली बीज खरीदने में भी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। मछली को बिक्री के लिए बाजार ले जाने में भी दिक्कतें होती हैं। आइस बॉक्स की कमी भी खलती है।
विज्ञापन


मछुआरों की इन समस्याओं को दूर करने के लिए शासन ब्लू रिवोल्यूशन इंटीग्रेटेड डेवलपमेंट मैनेजमेंट ऑफ फिशरीज योजना (नीली क्रांति) के तहत  सुविधाएं उपलब्ध कराएगा। योजना का लाभ मछुआरों को आचार संहिता हटने के बाद मिल सकेगा। मछुआरों को बाइक और साइकिल पर 50 प्रतिशत का अनुदान दिया जाएगा। अनुदान से पहले मछुआरों को बाइक या साइकिल खरीदनी होगी। इसके अलावा आइस बॉक्स भी खरीदना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनकी खरीद के बाद मछुआरों को कागज विभागीय अधिकारियों को दिखाने होंगे। इसके बाद  अनुदान की राशि मिल सकेगी। जिला मत्स्य पालन अधिकारी आरडी प्रजापति ने बताया कि शासनादेश का पालन कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed