फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Gram Panchayat Bhikhara's secretary suspended for negligence

Auraiya News: लापरवाही पर ग्राम पंचायत भिखरा के सचिव निलंबित

Sun, 01 Mar 2026 12:39 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 01 Mar 2026 12:39 AM IST
विज्ञापन
Gram Panchayat Bhikhara's secretary suspended for negligence
- जांच में पायी गई नियमों की अनदेखी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बिधूना। सरकारी कार्यों में लापरवाही और उच्चाधिकारियों के आदेशों की अवहेलना करना एक ग्राम विकास अधिकारी को भारी पड़ गया। विकासखंड बिधूना की ग्राम पंचायत भिखरा के सचिव परवेज अहमद को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। यह कड़ी कार्रवाई जिला विकास अधिकारी सतीश कुमार पांडेय द्वारा खंड विकास अधिकारी की रिपोर्ट के आधार पर की गई है।
ग्रामीण विकास मंत्रालय (भारत सरकार) के निदेशक पवन कुमार का 24 से 27 फरवरी 2026 तक जनपद औरैया में योजनाओं के स्थलीय सत्यापन हेतु भ्रमण प्रस्तावित था। इसके मद्देनजर ग्राम पंचायत भिखरा के सचिव परवेज अहमद को प्रगति पुस्तिका एवं अन्य महत्वपूर्ण पत्रावलियों को सुव्यवस्थित रखने के कड़े निर्देश दिए गए थे।
विज्ञापन

25 फरवरी को जब निदेशक के समक्ष पत्रावलियां प्रस्तुत की गईं तो व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त मिली। इसमें दस्तावेजों का क्रम न केवल गलत था, बल्कि उन्हें उल्टा लगाया गया था। इसे उच्चाधिकारियों के स्पष्ट निर्देशों की जानबूझकर की गई अनदेखी और कार्य के प्रति घोर अनुशासनहीनता माना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

खंड विकास अधिकारी रामदुलार द्वारा भेजी गई प्रतिकूल रिपोर्ट में सचिव पर कई गंभीर आरोप लगाए गए थे। रिपोर्ट का संज्ञान लेते हुए जिला विकास अधिकारी ने निलंबन आदेश जारी कर दिए। निलंबन अवधि के दौरान परवेज अहमद को विकासखंड ऐरवा कटरा कार्यालय से संबद्ध किया गया है। जिला विकास अधिकारी सतीश कुमार पांडेय ने बताया कि सचिव को निलंबित कर दिया गया है। विस्तृत जांच के बाद कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed