फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Grabbed 2.5 lakh rupees by pretending to be a clerk, report filed

जुर्माना कम कराने के नाम पर लिपिक बन लाखों हड़पे, रिपोर्ट

Sat, 08 Oct 2022 11:51 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 08 Oct 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
Grabbed 2.5 lakh rupees by pretending to be a clerk, report filed
औरैया। बिजली चोरी में लगे जुर्माने की रकम कम कराने के नाम एक युवक ने लिपिक बताकर 2.5 लाख रुपये हड़प लिए। पीड़ित ने कोतवाली में धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

सदर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए रुहाई गली निवासी अरुण अग्रवाल पुत्र अवध नारायण अग्रवाल ने बताया कि बिजली विभाग ने बिजली चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। 3,44,586 रुपये का जुर्माना लगाया गया था। उसने जुर्माना जमा करने के लिए जानकारी की।
विज्ञापन

आरोप है कि इसी बीच उसकी मुलाकात गोविंद नगर निवासी उमाशंकर चौबे से हुई। उसने स्वयं को बिजली विभाग का लिपिक बताकर मामला ढाई लाख रुपये में निपटाने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन

अरुण ने बताया कि उसकी बातों में आकर उसने 10 अगस्त को ही उसे रुपये दे दिए। एक माह बीत जाने के बाद भी अब तक उसका विभाग में न तो जुर्माना जमा हुआ न उसका मामला निपटा। जब उसने रुपये मांगे तो रुपये देने से इनकार कर दिया।
कोतवाली प्रभारी ने बताया कि तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की गई, जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed