फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Governor AnandiBen Patel visit to auraiya up

औरैया पहुंचीं राज्यपाल आनंदीबेन पटेल: वृद्धाश्रम में बोलीं- बुढ़ापा ही जीवन का सत्य, अपने ही बनते हैं सहारा

Thu, 29 Jul 2021 11:41 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया Published by: शिखा पांडेय Updated Thu, 29 Jul 2021 11:41 AM IST
सार

राज्यपाल ने कहा कि बुढ़ापा ही जीवन का सत्य है। ऐसे में अपने ही सहारा बनते है। उन्होंने सीख देते हुए कहा कि युवाओं में मानवीय गुणों का समावेश होना चाहिए। 

विज्ञापन
Governor AnandiBen Patel visit to auraiya up
राज्यपाल आनंदीबेन पटेल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल गुरुवार को औरैया जिले पहुंचीं। 10 बजे वह गांव आनेपुर स्थित वृद्धाश्रम पहुंचीं। यहां वृद्धजनों से मुलाकात की। सभी का हालचाल जानने के बाद मिलने वाली सुविधा के बारे में भी पूछा।
विज्ञापन


राज्यपाल ने कहा कि बुढ़ापा ही जीवन का सत्य है। ऐसे में अपने ही सहारा बनते हैं। उन्होंने सीख देते हुए कहा कि युवाओं में मानवीय गुणों का समावेश होना चाहिए। इस दौरान आश्रम के लिए फ्रिज, टीवी समेत जरूरी उपकरण भेंट किये।
विज्ञापन


कार्यक्रम के दौरान उन्होंने सरकार से बेहतर सुविधा मुहैया कराने की बात कही। यहां मंत्री लाखन सिंह राजपूत, डीएम सुनील कुमार वर्मा, एसपी अपर्णा गौतम मौजूद रहे। आधा घंटा वृद्धाश्रम में रुकने के बाद 10.30 बजे कार से आशियाना अतिथि गृह गेल गांव दिबियापुर पहुंचीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां पर किसानों और स्वयं सहायता समूहों के स्टॉल देखे। किसानों से बात करते हुए राज्यपाल ने पारंपरिक खेती के साथ नकदी (व्यवसायिक) खेती कर आय बढ़ाने पर जोर दिया। साथ ही जैविक खेती के लिए भी किसानों को प्रोत्साहित किया। इस दौरान किसानों ने अपनी समस्याएं रखीं।


राज्यपाल ने किसानों की समस्या के निस्तारण के लिए कृषि राज्यमंत्री से कहा। वहीं महिला स्वावलंबन को लेकर राज्यपाल ने अफसरों से कहा कि उनके उत्पादन को बढ़ावा दिया जाए। गेल में राज्यपाल ने टीबी ग्रसित बच्चों से भी बुलाकात की और रुद्राक्ष का पेड़ लगाया। इसके बाद उन्होंने अफसरों के साथ सरकार की योजनाओं को लेकर समीक्षा की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed