{"_id":"671a8bdfa2c5936ce80c65dc","slug":"governments-intention-is-to-provide-good-jobs-to-youth-from-poor-families-gudiya-katheria-auraiya-news-c-211-1-aur1005-118052-2024-10-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: सरकार की मंशा गरीब परिवार के युवाओं को मिले अच्छी नौकरीरू गुड़िया कठेरिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: सरकार की मंशा गरीब परिवार के युवाओं को मिले अच्छी नौकरीरू गुड़िया कठेरिया
विज्ञापन
औरैया। तिलक महाविद्यालय में सदर सीट से भाजपा विधायक की निधि से वाटर कूलर की स्थापना की गई थी। गुरुवार को सदर विधायक गुड़िया कठेरिया ने फीता काटकर की शुरुआत। इस मौके पर उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार की ओर से अच्छी शिक्षा मुहैया कराने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। कहा कि मुख्यमंत्री की महत्वाकांक्षी योजना अभ्युदय योजना का लाभ छात्र व छात्राएं उठाएं। प्राचार्य डॉ. रवि कुमार ने विधायक का स्वागत करते हुए कहा कि विधायक निधि से कुछ न कुछ महाविद्यालय को मिल रहा है। विधायक द्वारा महाविद्यालय के अंदर की सडक़ का निर्माण व तिलक स्टेडियम में हाई मास्क लाइट लगाई जाने की जो घोषणा की गई है। इस मौके पर प्रबंध समिति के अध्यक्ष रामकुमार विश्नोई, मंत्री अनिल कुमार गुप्ता, पुष्पेंद्र सिंह कुशवाह, डॉ. सुयश शुक्ला, डॉ. अल्केश कुमार गुप्ता, डॉ. गौरव अग्रवाल, डॉ. वीणा पांडे, डॉ. अनीता परिहार, डॉक्टर पल्लवी सिंह, डॉ. सियाराम, डॉ. अरविंद सिंह, डॉक्टर जयसिंह यादव आदि मौजूद रहे।
-- -- -- -- --
वैदिक विज्ञानी खोज प्रतियोगिता का प्रथम चरण छह नवंबर को
औरैया। दिबियापुर स्थित वैदिक इंटर कॉलेज में वैज्ञानिक सोच और अभिरुचि को बढ़ावा देने के उद्देश्य से छह नवंबर को वैदिक विज्ञानी खोज प्रतियोगिता का पहला आयोजन होगा। यह जानकारी प्रबंधक अशोक कुमार कुशवाहा, प्रधानाचार्य जितेंद्र सिंह ने दी। इस प्रतियोगिता में कक्षा छह से 12 तक के छात्र प्रतिभाग कर सकेंगे। वैदिक साइंस क्लब के समन्वयक एवं कार्यक्रम के प्रभारी मोहित सिंह ने बताया कि छह नवंबर को लिखित, आठ नवंबर को विज्ञान मॉडल और प्रोजेक्ट प्रतियोगिता होगी। विजेताओं को 17 नवंबर को सम्मानित किया जाएगा। ( संवाद )