फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Government departments will play a role in setting up solar power plants

Auraiya News: सौर ऊर्जा संयंत्र की स्थापना में जिम्मेदारी निभाएंगे सरकारी विभाग

Mon, 23 Jun 2025 11:46 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Mon, 23 Jun 2025 11:46 PM IST
विज्ञापन
Government departments will play a role in setting up solar power plants
औरैया। पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना में मिले लक्ष्य को पूरा करने में अब सरकारी विभाग भी अपनी जिम्मेदारी निभाएंगे। यह लोगों को प्रेरित कर सोलर पावर संयंत्र भी लगवाएंगे। योजना में मिले लक्ष्य को पूरा करने के लिए विभागों ने कवायद शुरू कर दी है।
विज्ञापन

बिजली की खपत कम करने व सौर ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना चालू की गई है। इस योजना में ज्यादा से ज्यादा लोगों को सोलर पावर संयंत्र लगाने पर जोर है।
विज्ञापन

औरैया जनपद में भी वर्ष 2025-26 व 2026-27 में 4555 सोलर पावर संयंत्र का लक्ष्य मिला है। इस लक्ष्य को पूरा करने के लिए जिला प्रशासन ने विभिन्न सरकारी विभागों को भी लक्ष्य आवंटित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विद्युत वितरण खंड औरैया व दिबियापुर को 1500-1500 सोलर पावर संयंत्र व डीआईओएस को भी 1000 सोलर पावर संयंत्र की स्थापना का लक्ष्य मिला है। इसके अलावा प्रत्येक ब्लॉक को भी 500 सोलर पावर संयंत्र का टारगेट दिया गया है।
इस कार्य के लिए पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना में जनपद में 16 वेंडर चयनित हैं। इनके अलावा जनपद इटावा के वेंडर भी जनपद में सोलर पावर संयंत्र लगाने में जुटे हैं।

डीएम डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी ने सोलर पावर संयंत्र स्थापना के लिए विभागों को लक्ष्य की पूर्ति के निर्देश दिए हैं। साथ ही उन्होंने परियोजना अधिकारी नेडा को ब्लॉकों में प्रदर्शनी भी लगवाने को कहा है। ताकि प्रदर्शनी के जरिए ज्यादा से ज्यादा लोग पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना में रूफटॉप सोलर पावर संयंत्र स्थापना को प्रेरित हों।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed