{"_id":"62f00d4e7d3d655d7050ad51","slug":"goods-worth-six-lakhs-crossed-from-two-houses-auraiya-news-knp71177598","type":"story","status":"publish","title_hn":"औरैयाः दो घरों से पार किया छह लाख का माल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
औरैयाः दो घरों से पार किया छह लाख का माल
विज्ञापन
खुली अलमारी के पास खड़ी महिला व बिखरा पड़ा सामान। संवाद
- फोटो : AURAIYA
अजीतमल। कोतवाली क्षेत्र में चोरों का आतंक बदस्तूर जारी है। चोरों ने शनिवार देर रात दो घरों से करीब एक लाख रुपये नकद और लाखों के जेवर पार कर दिए। रविवार सुबह गृहस्वामी सोकर उठे तो उन्हें चोरी की जानकारी हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गृहस्वामी व पड़ोसियों लोगों से पूछताछ की।
मोहारी गांव निवासी किसान चंद्रशेखर कुशवाहा ने बताया कि वह रोज की तरह पत्नी प्रेमवती के साथ खाना खाने के बाद घर की पहली मंजिल पर बने कमरे में सो रहे थे। रविवार सुबह करीब साढ़े चार बजे वह कमरे से नीचे आए तो गैलरी का दरवाजा और अंदर के कमरे का ताला कटा और दरवाजा खुले पड़े थे। कमरे के अंदर रखे तीनों बक्सों के ताले टूटे और सामान बिखरा पड़ा था।
किसान ने चोरी की सूचना यूपी 112 व अजीतमल कोतवाली में दी। सूचना पर पुलिस पहुंची और गृहस्वामी से पूछताछ की। किसान चंद्रशेखर ने बताया कि नवंबर में बेटे अजय की शादी है। मूंग, लाही व बकरा बेचने पर मिले 50 हजार रुपये नकद बक्से में रखे थे। पत्नी का मंगलसूत्र, बाला, अंगूठी, जंजीर, पायलें, करधनी के अलावा बहू के लिए बनवाए कुछ जेवर बक्सों में रखे थे, वह चोर चोरी कर ले गए। बताया कि चोर करीब साढ़े तीन लाख रुपये का माल चोरी कर ले गए है। आशंका है कि छत से जीने के रास्ते उतरकर चोरों ने गैलरी, कमरे व बक्सों के ताले काटकर घटना को अंजाम दिया है।
विज्ञापन
वहीं, मोहारी गांव में बाहरी छोर पर रहने वाले मुजीब उर रहमान ने बताया कि शनिवार रात एक कमरे में वह और उनकी पत्नी रुखसाना, दूसरे कमरे में बहन राजबाला, उसकी बेटी अराविया और तीसरे कमरे में दादी अनवरी बेगम सो रही थीं। देर रात किसी वक्त पीछे से छत पर चढ़कर चोर सीढ़ियों के रास्ते घर में घुसे और 50 हजार रुपये, मंगलसूत्र, जंजीर, अंगूठियां व पायलों समेत दो लाख रुपये के जेवर चोरी कर ले गए। सुबह जानकारी होने पर पुलिस को सूचना दी। कोतवाली प्रभारी सत्यप्रकाश सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्जकर चोरों की तलाश की जा रही हैं।