फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Goods train stuck for 35 minutes due to break shoe jam

Auraiya News: ब्रेकशू जाम होने से 35 मिनट खड़ी रही मालगाड़ी लगा जाम

Fri, 14 Apr 2023 01:04 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Fri, 14 Apr 2023 01:04 AM IST
विज्ञापन
Goods train stuck for 35 minutes due to break shoe jam
फोटो-13एयूआरपी-15- कंचौसी क्रासिंग बंद होने पर खड़े वाहन सवार। संवाद
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कंचौसी। रेलवे स्टेशन कंचौसी के डीएफसी डाउन ट्रैक पर जमशेदपुर जा रही मालगाड़ी के ब्रेक जाम हो गए। इससे मालगाड़ी करीब 35 मिनट ट्रैक पर खड़ी रही। इस दौरान क्रासिंग बंद रहने से लोगों को जाम से जूझना पड़ा।
गुरुवार दोपहर 11:45 बजे गाजियाबाद से खुर्जा टूंडला होकर एक मालगाड़ी जमशेदपुर स्टील प्लांट जा रही थी। मालगाड़ी के डीएफसी ट्रैक पर कंचौसी स्टेशन के पास पहुंचते ही एक बोगी के ब्रेक जाम हो गए। ग्रीन सिग्नल पर मालगाड़ी के रुकते ही अलर्ट हो गया। इसी बीच चालक ने कई बार मालगाड़ी को आगे पीछे कर ब्रेक ढीले करने की कोशिश की। किसी तरह मालगाड़ी को न्यू कंचौसी स्टेशन तक लाया गया।
विज्ञापन

इस बीच क्रासिंग बंद रहने से दोनों तरफ दो पहिया व चार पहिया वाहनों की कतार लगी रही। मालगाड़ी के स्टेशन पहुंचने के बाद क्रासिंग खुली तो जाम की स्थिति बन गई। न्यू कंचौसी स्टेशन मास्टर नवाना बांचे ने बताया कि ब्रेकशू हीट होने से जाम हो गया था। जिसे ठीक कर मालगाड़ी को आगे रवाना कर दिया गया है। क्रासिंग बंद रहने से कुछ परेशानी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed