फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Goods train stood still for 30 minutes due to brake shoe jam

Auraiya News: ब्रेक शू जाम होने से 30 मिनट तक खड़ी रही मालगाड़ी

Tue, 04 Jun 2024 02:16 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 04 Jun 2024 02:16 AM IST
विज्ञापन
Goods train stood still for 30 minutes due to brake shoe jam
औरैया। सोमवार की दोपहर तकरीबन दो बजे के बाद रेलवे फ्रेट कॉरिडोर (डीएफसी) रेलवे ट्रैक पर इटावा से कानपुर जा रही मालगाड़ी के एक वैगन के ब्रेक-शू जाम हो गए। जानकारी होते ही लोको पायलट ने मालगाड़ी को कंचौसी स्टेशन व रेलवे क्रासिंग के बीच रोक दिया। लगभग 30 मिनट बाद मालगाड़ी को गंतव्य के लिए रवाना किया गया।
विज्ञापन

दिल्ली-हावड़ा रेल रूट पर मालगाड़ियों के लिए डेडिकेटेड फ्रेट काॅरिडोर बना है। सोमवार को इटावा से कानपुर सेंट्रल आ रही मालगाड़ी के एक वैगन के पहियाें के ब्रेक-शू जाम होने से दिक्कत महसूस होने पर लोको पायलट ने मालगाड़ी को मेन लाइन पर रोक दिया। साथ ही सतर्कता दिखाते हुए स्टेशन मास्टर को सूचना दी। इस बीच पीछे से आ रही एक मालगाड़ी को आउटर रोका गया।
विज्ञापन

इस घटना का असर यात्री ट्रेनों पर नहीं पड़ा। जानकारी होते ही न्यू कंचौसी से पहुंचे कैरिज एंड वैगन के कर्मचारियों ने एक दूसरे से सटे ब्रेक-शू को अलग करते हुए तकनीकी परीक्षण किया। इसके बाद गंतव्य को मालगाड़ी रवाना हो सकी। इसके साथ ही आउटर पर रोकी गई मालगाड़ी को पास कराया जा सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में स्टेशन अधीक्षक नवाना वांचे ने बताया कि ब्रेक शू जाम होने से मालगाड़ी खड़ी रही थी। रेलवे क्राॅसिंग पर जाम लगने से वाहन सवार एक घंटे तक जाम में फंसे रहे। दोपहर 3:10 पर यातायात सुचारू हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed