फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Goods train stood still for 15 minutes due to non-closure of railway crossing

Auraiya News: रेलवे क्राॅसिंग बंद न होने से 15 मिनट खड़ी रही मालगाड़ी

Sun, 02 Feb 2025 11:27 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Sun, 02 Feb 2025 11:27 PM IST
विज्ञापन
Goods train stood still for 15 minutes due to non-closure of railway crossing
कंचौसी स्टेशन पर खड़ी मालगाड़ी। - फोटो : कंचौसी स्टेशन पर खड़ी मालगाड़ी।
कंचौसी (औरैया)। दिल्ली-हावड़ा रेल रूट के कंचौसी रेलवे क्राॅसिंग के खुलने पर एक साथ कई वाहन पटरी पर पहुंच गए। ऐसे में फाटक बंद नहीं हो सका।
विज्ञापन

इसी बीच डीएफसी ट्रैक पर इटावा से कानपुर की ओर जा रही मालगाड़ी को कंचौसी रेलवे स्टेशन पर रोकना पड़ गया। गेटमैन ने पटरियों से वाहन को हटवाकर क्रासिंग को बंद करवाया। इसके बाद मालगाड़ी रवाना हो सकी।

बताया जा हा है कि रविवार की सुबह कंचौसी रेलवे क्राॅसिंग के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लगी थी। वाहनों को निकालने के लिए क्राॅसिंग के फाटक को खोला गया। इसी दौरान पहले निकलने की होड़ में एक साथ कई वाहन पटरियों पर पहुंच गए।
विज्ञापन

इस दौरान कुछ ही वाहन निकल पाए थे, तभी सुबह नौ बजे डाउन लाइन पर मालगाड़ी आ गई। क्राॅसिंग खुली होने से सिग्नल लाल था। लोको पायलट ने मालगाड़ी को कंचौसी रेलवे स्टेशन के पास रोक लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

गेटमैन ने वाहनों को पटरी से हटवाया। इसके बाद नौ बजकर 20 मिनट पर फाटक बंद किया गया तब कहीं मालगाड़ी रवाना हो सकी। जाम में फंसे अनूप पोरवाल, दीपू कुमार, रिंकू राठौर ने बताया कि आए दिन क्राॅसिंग पर जाम लगने से उन लोगों को घंटों फंसकर परेशान होना पड़ता है।

न्यू कंचौसी स्टेशन अधीक्षक नवाना वनचे ने बताया कि एक साथ कई वाहन पटरियों पर पहुंच गए थे। इस कारण फाटक बंद नहीं हो सका था। कुछ देर के लिए मालगाड़ी को रोका गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed