फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Goods train stood for half an hour at the crossing due to opening of pressure pipe in Kanchausi

Auraiya News: कंचौसी में प्रेशर पाइप खुलने से क्रॉसिंग पर आधे घंटे खड़ी रही मालगाड़ी

Tue, 02 Apr 2024 11:44 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 02 Apr 2024 11:44 PM IST
विज्ञापन
Goods train stood for half an hour at the crossing due to opening of pressure pipe in Kanchausi
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

औरैया। कंचौसी कस्बा स्थित रेलवे फ्रंट कॉरिडोर (डीएफसी) के रूट पर स्टेशन की पूर्वी रेलवे क्राॅसिंग से कानपुर की ओर जा रही मालगाड़ी का प्रेशर पाइप सुबह 10 बजे के करीब खुल गया। लोको पायलट ने मालगाड़ी को क्रॉसिंग पर खड़ा कर दिया। तकरीबन 30 मिनट तक मालगाड़ी खड़ी रही। ऐसे में क्रॉसिंग पर जाम लग गया।
कंचौसी रेलवे स्टेशन स्थित पूर्वी क्रॉसिंग से रोजाना भारी संख्या में वाहन गुजरते हैं। मंगलवार सुबह इटावा से कानपुर को जा रही मालगाड़ी का प्रेशर पाइप पूर्वी क्रॉसिंग पर खुल गया। ऐसे में मालगाड़ी खड़ी हो गई। पीछे आ रहीं दो मालगाड़ियों को भी आउटर सिग्नल पर रोका गया। 30 मिनट तक मालगाड़ी खड़ी रही। गार्ड व लोको पायलट ने स्टेशन कर्मियों की मदद से प्रेशर पाइप को दुरुस्त कराया।
विज्ञापन

इसके बाद साढ़े 10 बजे के करीब मालगाड़ी को रवाना किया जा सका। क्राॅसिंग पर इस दौरान जाम भी लगा। जाम की सूचना पर पहुंची चौकी पुलिस ने वाहनों को बारी-बारी क्रॉसिंग खुलने के बाद रवाना किया। इस संबंध में स्टेशन अधीक्षक नवाना वांचे ने बताया कि प्रेशर पाइप खुलने से मालगाड़ी खड़ी हो गई थी। प्रेशर पाइप ठीक करने के बाद मालगाड़ी को रवाना कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed