फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Good measure, will only fire safety

उपाय हो अच्छा, तभी मिलेगी अग्नि सुरक्षा

Wed, 17 Feb 2016 11:10 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो औरैया
अमर उजाला ब्यूरो औरैया Updated Wed, 17 Feb 2016 11:10 PM IST
विज्ञापन
Good measure, will only fire safety
रसोई गैस की आग हो या शार्ट सर्किट की सुरक्षा के विकल्पों को अपनाकर हम अल्प समय में आग पर काबू पा सकते हैं। अग्नि शमन सुरक्षा पखवारे के तहत आग से सुरक्षा के उपायों को लेकर सड़कों पर उतरे दमकल विभाग ने डेमो के माध्यम से आग पर नियंत्रण करने का प्रदर्शन किया। वहीं जनसामान्य को प्रचार सामग्री वितरित कर आगजनी की घटनाओं को टालने के साथ क्षति पर काबू पाने को जागरूक किया।
विज्ञापन


जिले में अग्निशमन सुरक्षा विभाग 15 से 29 फरवरी तक अग्निशमन सुरक्षा पखवारा मना रहा है। पखवारे के दौरान दमकल विभाग शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में अग्नि सुरक्षा के उपाय लेकर सड़कों पर है। इस क्रम में दमकल कर्मिर्यों ने शहर सहित, दिबियापुर और बाबरपुर नगर पंचायत मुख्यालय के सार्वजनिक स्थानों पर आग पर काबू पाने के लिए अपनाए जाने वाले तरीकों से संबंधित डेमो प्रदर्शन किया। रसोई गैस सिलेंडर, सीओटू सिलेंडर, फोम एक्सटिंग्यूशर साथ लेकर सड़कों पर उतरे दमकर्मियों ने शहर व टाउन एरिया के सार्वजनिक स्थानों पर कुकिंग गैस की पाइप लाइन में आग लगाकर कार्बनडाई आक्साइड सिलेंडर का प्रयोग कर बुझाने के साथ गीले कपड़े से आग बुझाकर दिखाई।
विज्ञापन


प्रदर्शन के बाद प्रभारी अग्नि शमन अधिकारी वेद  प्रकाश दुबे ने बताया कि एक छोटी सी चूक आगजनी की घटनाओं का सवब बन सकती है। कहा कि सावधानी अपनाकर काफी हद तक आग की घटनाओं को हम न केवल टाल सकते हैं। बल्कि सही समय पर बेहतर उपाय अपनाकर आग फैलने से लेकर आगजनी की घटनाओं में होने वाली क्षति को काफी हद तक कम कर कर सकते हैं। इंजार्च एफएसओ दुबे ने बताया कि पखवारे के दौरान ग्रामीण व नगर क्षेत्रों में आगजनी की घटनाओं को टालने को सावधानियां और अग्नि सुरक्षा उपायों से संबंधित प्रचार सामग्री वितरित कर जन सामान्य को जागरूक किया जा रहा है। डेमो प्रदर्शन करने वालों में हैड कांस्टेबिल गुलाब सिंह, कांस्टेबिल संतोष सिंह, राम खिलावन, मुन्ना सिंह, नरेंद्र सिंह प्रमुख रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed