Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Fisheries making good income in low cost

कम लागत में अच्छी कमाई का जरिया बना मछली पालन

Tue, 13 Mar 2018 11:15 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो औरैया
अमर उजाला ब्यूरो औरैया Updated Tue, 13 Mar 2018 11:15 PM IST
विज्ञापन
Fisheries making good income in low cost
मछली दिखाता मछली पालक - फोटो : amarujala

औरैया। जिले में नीली क्रांति का असर दिख रहा है। किसानों का रुझान तेजी से मछली  पालन की ओर बढ़ रहा है। इसमें किसानों को कम लागत में अच्छा मुनाफा मिल रहा है। वहीं सरकारी सहयोग से उनका काम और अधिक आसान हो गया है। एक समय था जब साल पर खेती करने के  बाद भी साहूकारों का कर्ज के तले दबे रहते थे। आज पारंपरिक खेती छोड़कर कम लागत में अच्छी-खासी  कमाई कर रहे हैं। वहीं सरकार की किसानों की आय दोगुनी करने की दिशा में सार्थक पहल दिख रही।  जिला मत्स्य अधिकारी आरडी प्रजापति नीली क्रांति से मछली पालकों के लिए कई योजनाएं संचालित है। अनुदान मिल रहा है। कई किसान मछली पालन करके आय बढ़ा रहे है। प्रचार प्रसार से अधिक से अधिक किसानों को जोड़ा जा रहा है।

विज्ञापन

              
ब्लाक अछल्दा क्षेत्र के ग्राम कमारा निवासी राजेश कुमार कक्षा 12 पास हैं। राजेश पहले पुरानी पद्धति से खेती कर रहे थे, लेकिन इससे परिवार का भरण-पोषण करने में दिक्कत आ रही थी। इससे वह परेशान रहता था। लोगों के कहने पर मत्स्य विभाग के प्रशिक्षण में हिस्सा लिया। जिसमें मछली पालन के उपाय व फायदे गिनाए गए। इस पर उसने विभाग की मदद से  एक हेक्टेयर के पट्टे का आवंटन कराया। बीज के लिए गांव के लोगों से कर्ज लिया और मछली पालन शुरू कर दिया। आज राजेश सालाना 48 से 50 क्विंटल मछली का उत्पादन कर रहे हैं। इससे उन्हें मछली पालन से तीन से चार लाख रुपये की कमाई हो जाती है। वह आसपास के क्षेत्र के किसानों के लिए प्रेरणा श्रोत बने हुए हैं। राजेश को बेहतर उत्पादन के लिए उन्नतशील किसान के लिए सम्मानित भी किया जा चुका है। वहीं आसपास के किसान मछली पालन के उपाए उनसे पूछने आ रहे हैं।
विज्ञापन


अजीतमल ब्लाक क्षेत्र के ग्राम चिटकापुर निवासी राजेंद्र कुमार का कहना है कि पहले खेती में लागत निकलना मुश्किल हो गया था। इसके चलते तीन वर्ष पहले उन्हें मछली पालन का काम शुरू किया। इसके लिए उन्होंने गांव के तालाब का पट्टे का आवंटन कराकर काम शुरू किया। शुरुआत में कठनाई जरूरी हुई लेकिन विभागीय मदद के चलते उन्हें अब इस काम करने में रुचि पैदा हो गई। दो एकड़ के तालाब में 50 से 55 क्विंटल तक मछली उत्पादन कर रहे हैं। वह मछली को मुरादाबाद व लखनऊ बेचने जाते हैं। विभाग की ओर से समय-समय पर उन्नत मछली बीज, तालाब की साफ-सफाई की दवा व विभिन्न रोगों से बचाव के सुझाव समय-समय पर प्राप्त हो रहे हैं। राजेंद्र को भी कृषि विभाग बेहतर उत्पादन के लिए सम्मानित कर चुका है। उन्हें लखनऊ भी उन्नतशील किसानों के सम्मेलन में बुलाकर भी सम्मानित किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


490 मछुआरों 491 तालाबों में कर रहे मछली पालन
जिले भर में 918 तालब हैं। जिनमें 491 तालाबों का आवंटन हुआ है। जिले भर में एक हजार से अधिक मछुआरे हैं। 490 किसानों व मछुआरों को नीली क्रांति से रोजगार मिला है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed