{"_id":"a70677bf4cd8a8f7ca9e405abe0e7e82","slug":"god-to-protect-the-question-paper-in-exam-centers-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"परीक्षा केंद्रों पर भगवान भरोसे प्रश्नपत्रों की सुरक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परीक्षा केंद्रों पर भगवान भरोसे प्रश्नपत्रों की सुरक्षा
अमर उजाला ब्यूरो औरैया
Updated Tue, 16 Feb 2016 11:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
औरैया/अटसू। माध्यमिक शिक्षा परिषद की 18 फरवरी से शुरू हो रहीं बोर्ड परीक्षाओं के प्रश्नपत्रों की सुरक्षा भगवान भरोसे है। इनकी सुरक्षा के लिए केंद्र व्यवस्थापकों से लेकर डीआईओएस कार्यालय तक ने कोई इंतजाम नहीं किए है। छुट्टी होने से सभी परीक्षा केंद्रों पर सन्नाटा पसरा है। यहां पर न तो पुलिस कर्मियों और न ही निजी सुरक्षा कर्मियों की तैनाती की गई। परीक्षा केद्रों पर कड़ी सुरक्षा में रखे प्रश्नपत्रों के दावों की हकीकत जानने को मंगलवार को अमर उजाला ने शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों के परीक्षा केंद्रों की पड़ताल की।
समय - दोपहर 12.15 बजे
परीक्षा केंद्र - तिलक इटंर कालेज औरैया
यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए जिले में नामित किए कुल 135 परीक्षा केंद्रों की सूची में शहर के तिलक इंटर कालेज को भी शामिल किया गया है। दोपहर 12.15 बजे यह परीक्षा केंद्र सन्नाटे में डूबा दिखाई दिया। सहायता प्राप्त विद्यालय का ओहदा लिए इस केंद्र के टीचर कक्ष में टीचर आपस में बतियाते नजर आए। प्रश्नपत्र रखने को केंद्र पर बनाएं गए स्ट्रांग रूम के मुख्य दरवाजे पर सुरक्षा के नाम पर ताला ही लटका दिखा। स्ट्रांग रूम के बाहर पहरेदारी के नाम पर न तो चौकीदार नजर आया और न ही पुलिस प्रशासन का गार्ड ही दिखाई दिया। यहां तक कि विद्यालय स्टाफ को बताने पर ही हमारे आने की भनक लग सकी।
समय - दोपहर 12.45 बजे
परीक्षा केंद्र - रामजानकी उ.मा. विद्यालय
स्थान - हालेपुर
बोर्ड परीक्षा के प्रश्नपत्रों को लेकर परीक्षा केंद्रों की गई पड़ताल में अजीतमल ब्लाक के रामजानकी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय परीक्षा केंद्र पर सुरक्षा का दावा कोरा दिखाई दिया। केंद्र व्यवस्थापक की ओर से इस केंद्र पर बनाए गए स्ट्रांग रूम का गेट तो बंद मिला। लेकिन चौकीदार कक्ष के बाहर मिलने की बजाए प्रधानाचार्य व टीचर कक्ष के कामों में व्यस्त दिखाई दिया। केंद्र व्यवस्थापक की मानें तो कोतवाली को लिखित सूचना के बाद भी होमगार्डी सुरक्षा सुविधा प्रदान नहीं की जा सकी।
विज्ञापन
समय - दोपहर 12.45 बजे
परीक्षा केंद्र - विद्यादेवी बालिका इंटर कालेज
स्थान - बल्लापुर
अटसू(औरैया)। अजीतमल विकास खंड क्षेत्र के विद्यादेवी बालिका इंटर कालेज, बल्लापुर का विद्यालय भवन परीक्षा केंद्र बनाए जाने के सभी मानकों को पूरा करता हुआ दिखाई दिया। प्रश्नपत्रों की सुरक्षा के मुद्दे पर इस केंद्र की हालत कमोबेश उक्त परीक्षा केंद्रों जैसी ही देखने को मिली। यहां भी स्ट्रांग रूम के बाहर चौकीदार के साथ प्रशासनिक सुरक्षा दम तोड़ती दिखाई दी। प्रश्नपत्रज्ञें की सुरक्षा के सवाल पर केंद्र व्यवस्थापक असंतुष्ट नजर आईं।
बोर्ड परीक्षा को लेकर आंतरिक सुरक्षा को मजबूत किया गया है। प्रश्नपत्रों की सुरक्षा को चौकीदार तैनात किया गया है। पुलिस सुरक्षा को लेकर अब तक आश्वासन भी मिला है।
डा. अंजनेय सहाय, केंद्र व्यवस्थापक, तिलक इंटर कालेज
बोर्ड परीक्षाओं को लेकर हम तैयार हैं। प्रश्नपत्रों की सुरक्षा के साथ ही नकल विहीन परीक्षा संपन्न कराने को बाह्य सुरक्षा चिंता का प्रमुख विषय है।
अखिलेश सिंह, केंद्र व्यवस्थापक, रामजानकी उ.मा. विद्यालय
बोर्ड परीक्षा को लेकर हमें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसमें हम खरे उतरेंगे। सभी अपने दायित्वों को पूरा करें, तभी सकुशल व नकलविहीन परीक्षा का उद्देश्य सफल होगा।
माधुरी देवी, केंद्र व्यवस्थापक, विद्यादेवी बालिका इं.का.