{"_id":"570155664f1c1b1a24c81148","slug":"give-the-marks-on-the-margins-of-answer-book","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तर पुस्तिका के हासिए पर नंबर दें परीक्षक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तर पुस्तिका के हासिए पर नंबर दें परीक्षक
Auraiya, Uttar pradesh, India
Updated Sun, 03 Apr 2016 11:09 PM IST
विज्ञापन
लड़कियों को मुफ्त शिक्षा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षाओं के उत्तर पुस्तिका मूल्यांकन कार्य के दौरान रविवार को डीआईओएस ने तिलक इंटर कालेज मूल्यांकन कार्य का निरीक्षण किया। इस दौरान डीआईओएस ने परीक्षकों की ओर से मूल्यांकित उत्तर पुस्तिकाओं का अवलोकन करने के बाद परीक्षकों को हासिए पर ही प्राप्तांक अंकित करने के निर्देश दिए।
रविवार को जिले के चार मूल्यांकन केंद्रों पर कुल 43683 उत्तर पुस्तिकाएं मूल्यांकित की गई। वहीं गत 30 मार्च से शुरू हुए मूल्यांकन कार्य के दौरान अब तक मूल्यांकन केंद्रों पर 129357 उत्तर पुस्तिकाओं की जांच हो चुकी है। रविवार को मूल्यांकन काम का जायजा लेने के लिए जिला विद्यालय निरीक्षक चंद्र प्रताप सिंह ने शहर के तिलक इंटर कालेज का निरीक्षण किया। कोठार के निरीक्षण के दौरान उप नियंत्रक डा. आंजनेय सहाय अवस्थी से केंद्र को अब तक प्राप्त हुई उत्तर पुस्तिकाओं की सूचना प्राप्त की।
बाद में मूल्यांकन कक्ष में जाकर डीआईओएस ने परीक्षकों की ओर से मूल्यांकित की गई उत्तर पुस्तिकाओं का अवलोकन किया। अवलोकन के दौरान परीक्षकों की ओर से मूल्यांकन कार्य में कमी मिलने पर डीआईओएस ने परीक्षकों को उत्तर पुस्तिका के हासिए पर प्राप्त नंबरों को अंकित करने का सामूहिक निर्देश जारी किया।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि समय से मूल्यांकन कार्य समाप्त करा लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि रविवार को जिले के वैदिक इंटर कालेज दिबियापुर मूल्यांकन केंद्र पर 12085 उत्तर पुस्तिकाएं जांची गई हैं। इस केंद्र पर अब तक 34757 कॉपियां जांची जा चुकी हैं। पब्लिक इंटर कालेज बिधूना मूल्यांकन केंद्र पर आज 12020 तथा अब तक 32529, जिला पंचायत इंटर कालेज मूल्यांकन केंद्र पर 10632 व अब तक 35846 एवं तिलक इंटर कालेज मूल्यांकन केंद्र पर 8888 तथा कुल 36235 उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन का कार्य संपन्न करा लिया गया है।