फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Girlfriend, who had gone to meet her boyfriend, consumed poisonous substance

Auraiya News: प्रेमी से मिलने निकली प्रेमिका ने खाया जहरीला पदार्थ

Sun, 03 Mar 2024 12:01 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 03 Mar 2024 12:01 AM IST
विज्ञापन
Girlfriend, who had gone to meet her boyfriend, consumed poisonous substance
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बिधूना। किसी दूसरे युवक के साथ शादी तय होने से नाराज युवती शनिवार को प्रेमी से मिलने उसके गांव जाते समय बस से उतरी। जहां रठगांव के पास उसने जहरीला पदार्थ खा लिया।
जानकारी मिलते ही प्रेमी उसे इलाज के लिए कस्बा बिधूना के एक प्राइवेट अस्पताल में ले गया। कुछ देर बाद वहां पर पहुंचे प्रेमिका के परिजनों ने दोनों की जमकर पिटाई की। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और प्रेमी-प्रेमिका समेत परिजनों को कोतवाली ले गई।
विज्ञापन

शनिवार को भगत सिंह चौराहे के समीप बेला रोड गुरुद्वारा के पास लगभग एक घंटे तक हाई वोल्टेज ड्राॅमा चला। एक गांव निवासी युवक का युवती से तीन साल से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। मामला संज्ञान में आने पर युवती के परिजनों ने उसकी शादी तय कर दी। बताया गया कि बुधवार को युवती की गोद भराई होनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे में युवती शनिवार को अपने घर पर बिना कुछ बताए निकल आई। बस से बिधूना आने वाली बस में बैठकर बिधूना से दो किलोमीटर पहले रठगांव के सामने उतर गई। जहां उसने जहरीला पदार्थ खा लिया। वह बेहोश होकर सड़क किनारे गिर गई। जानकारी पर उसका प्रेमी पहुंचा। राहगीरों की मदद से युवती को बिधूना के एक प्राइवेट अस्पताल में ले जाया गया।
प्रेमी अस्पताल के बाहर प्रेमिका को पानी पिलाकर उसे उल्टी करा रहा था कि तभी वहां पर युवती के दो भाई, एक बहन व चाचा-चाची पहुंच गए। जिन्होंने प्रेमी प्रेमिका को पीटना शुरू कर दिया। इस दौरान मौके पर लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस प्रेमी व प्रेमिका समेत उसके परिजनों को कोतवाली ले गई।

इस संबंध में सीओ अशोक कुमार ने बताया कि दोनों एक दूसरे को 2022 से जानते हैं। युवती युवक से शादी करना चाहती है। फिलहाल दोनों के परिजनों को बुलाया गया है। वार्ता के उपरांत ही पूरी स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। उन्होंने युवती के जहरीला पदार्थ खाने की जानकारी से इन्कार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed