{"_id":"60f3189d8ebc3e6d885eea60","slug":"girl-child-died-during-bamba-crossing-auraiya-news-knp6408399144","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंबे में गिरी किशोरी का शव तीन किलोमीटर दूर मिला --संसोधित फाइल ---","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बंबे में गिरी किशोरी का शव तीन किलोमीटर दूर मिला --संसोधित फाइल ---
विज्ञापन
बेला (औरैया)। खेत से घर लौटते समय शुक्रवार शाम खंभे के सहारे बंबा पार कर रही बालिका नहर में गिर गई। शनिवार सुबह उसका शव बालू में दबा मिला।
क्षेत्र के गांव पृथ्वीपुर निवासी विजय की पुत्री जाह्नवी (7) का पैर बिजली के खंभे के सहारे बंबा पार करते समय फिसल गया और वह बंबे में गिर गई। परिजन मौके पर पहुंचे तो उसका कहीं पता नहीं चला। ग्रामीणों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने गोताखोरों की मदद से जाह्नवी की तलाश की। शनिवार सुबह लगभग 10 बजे ग्रामीणों को घटनास्थल से तीन किलोमीटर दूर करौली बंबी के पास बालू में बालिका का शव मिला। पुलिस ने परिजनों की मांग पर शव को बिना पोस्टमार्टम उन्हें सौंप दिया। एसआई रामखिलाड़ी यादव ने बताया कि शव को गांव के पास ही खेत में दफनाया गया है।
सुंदरीकरण के नाम पर तोड़ा बंबे का पुल, बनवाना भूले
बेला (औरैया)। जिस बंबे में गिरकर बालिका जाह्नवी की जान गई, दो साल पहले इसके सुंदरीकरण के नाम पर पुल तोड़ने के बाद जिम्मेदार ये भूल गए कि लोग बंबा पार कैसे करेंगे। हाल ये है कि अब बिधूना ब्लॉक के गांव पृथ्वीपुर व आसपास गांव के लोग खंभे के सहारे बंबा पार कर रहे हैं। उन्होंने प्रशासन से बंबा पर पुल का निर्माण कराने की मांग की है।
पृथ्वीपुर के कन्हैयालाल, मुकेश, धर्मवीर, बांकेलाल, रामकिशन, महेंद्र, कल्लू आदि ने बताया कि बंबे पर स्थायी पुल था। 2019 में बंबे के सुंदरीकरण के दौरान पुल तोड़ दिया गया। निर्माण कंपनी के ठेकेदार व अधिकारियों ने पुल का निर्माण कराने का आश्वासन ग्रामीणों को दिया था। पुल न होने से नहर पार खेत जाने में परेशानी हो रही है। कई बार ज्ञापन सौंपने के बाद भी समस्या पर ध्यान नहीं दिया गया। लोगों ने बंबे पर बिजली का खंभा डालकर आवागमन की अस्थायी व्यवस्था की है लेकिन इसमें गिरने का खतरा भी है। विजय की पुत्री जाह्नवी पैर फिसलने से बंबे में गिरी थी। बाद में उसका शव मिला।