फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   ghar ki dewar giri 7 ghayal

कच्चे घर की दीवार गिरी, सात लोग दबे

Tue, 02 Feb 2021 11:15 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 02 Feb 2021 11:15 PM IST
विज्ञापन
ghar ki dewar giri 7 ghayal
फोटो02एयूआरपी 09- अस्पताल में भर्ती वृद्धा शकुंतला देवी। - फोटो : AURAIYA
औरैया। सदर ब्लाक क्षेत्र के गांव गढ़ा मानिकचंद्र में सोमवार रात कच्चे घर की दीवार ढह गई। हादसे में घर में परिवार के सात लोग दब गए। ग्रामीणों ने सभी को मलबे से बाहर निकाला और 50 शय्या युक्त जिला अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टरों ने मां-बेटे को गंभीर हालत में सैफई रेफर कर दिया है।
विज्ञापन

गढ़ा मानिकचंद्र में सोमवार को शकुंतला देवी (65) पत्नी वीरेंद्र कुमार अपने पुत्र शिवपाल (35), नाती अर्जुन (10), उदय प्रताप (5), अंश प्रताप (2) व नातिन रूबी व नैंसी के साथ सो रहीं थीं। रात लगभग साढ़े 12 बजे अचानक कच्चे मकान की दीवार ढह गई। सभी लोग मलबे में दब गए। शोरगुल सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और मलबे में दबे सभी लोगों को बाहर निकाला। सभी को 50 शय्या युक्त जिला अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टरों ने गंभीर रूप से घायल शकुंतला देवी व शिवपाल को सैफई रेफर कर दिया। घायल शकुंतला ने ग्राम प्रधान पर कालोनी न देने का आरोप लगाया है। उधर ग्राम पंचायत अधिकारी राजीव शुक्ला ने बताया कि पीड़ित परिवार के खाते में पहले ही कालोनी के लिए चयन होने के बाद 90 प्रतिशत धनराशि भेजी जा चुकी है। हादसे की जानकारी पर सदर तहसीलदार राजकुमार चौधरी के निर्देश पर लेखपाल ने मौके पर जाकर पड़ताल की। तहसीलदार ने बताया कि रिपोर्ट तैयार होने के बाद पीड़ित की मदद की जाएगी।
विज्ञापन

जनप्रतिनिधियों ने जाना हाल
घटना के बाद गांव मानिकचंद्र पहुं्चे निवर्तमान जिला पंचायत अध्यक्ष दीपू सिंह व सदर ब्लाक प्रमुख सौरभ भूषण शर्मा ने पीड़ितों का हालचाल लिया। निवर्तमान जिला पंचायत अध्यक्ष ने पीड़ित शकुंतला देवी को 20 हजार रुपये की मदद दी।

फोटो02एयूआरपी 08- ढही दीवार व मौजूद परिवार के लोग व ग्रामीण।

फोटो02एयूआरपी 08- ढही दीवार व मौजूद परिवार के लोग व ग्रामीण।- फोटो : AURAIYA

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed