फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Getting only four hours of electricity a day

दिन में मिल रही सिर्फ चार घंटे बिजली

Thu, 19 May 2016 12:26 AM IST
Auraiya, Uttar pradesh, India
Auraiya, Uttar pradesh, India Updated Thu, 19 May 2016 12:26 AM IST
विज्ञापन
Getting only four hours of electricity a day
‌ब‌िजली - फोटो : अमर उजाला
बिजली की अघोषित कटौती से नाराज कस्बे के दो दर्जन से अधिक व्यापारियों ने बुधवार को एक्सईएन का घेराव किया। उन्होंने ज्ञापन देकर बताया कि दिन में सिर्फ चार घंटे बिजली मिल रही है। ऐसे में लोगों का बुरा हाल है।
विज्ञापन


औरैया रोड स्थित एक्सईएन कार्यालय पर पहुंचे दिबियापुर के लगभग दो दर्जन व्यापारियों ने अधिशाषी अभियंता झब्बूलाल का घेराव किया। कहा कि पिछले दो माह से ककराही बाजार एवं सैनिक नगर फीडरों पर फाल्ट होने पर असेनी स्थित रिलायंस सबस्टेशन पर लगीं मशीनें ट्रिप नहीं होती हैं। इसके चलते जगह-जगह तार टूट जाते हैं। एक बार तार टूटने पर लाइनमैनों इन्हें ठीक करने में घंटों लगाते हैं। तार टूटने की घटनाएं बढ़ने से इन फीडरों से  बमुश्किल चार से पांच घंटे बिजली मिलती है।
विज्ञापन


कई स्थानों पर तार भी जर्जर हो चुके हैं। वहीं बिजली आपूर्ति न होने से पानी की दिक्कत भी बढ़ी है। एक्सईएन झब्बूलाल ने आश्वस्त किया कि जल्द ही मशीनों को ठीक कराया जाएगा। इसके साथ ही जर्जर तारों को बदलवाने के लिए इस्टीमेट बनाया जाएगा। यहां मौजूद एसडीओ रामकुमार को व्यापारियों ने तारों की जर्जर हालत दिखाई। ज्ञापन देने वालों में अनिल गुप्ता, अजय पैराडाइज, नरेंद्र सेंगर समेत खासी संख्या में व्यापारी मौजूद रहे। बुधवार को भी ककराही बाजार एवं सैनिक नगर फीडरों की बिजली आपूर्ति घंटों बाधित रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed