फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Get the benefits of government schemes to the eligible

शासन की योजनाओं का लाभ पात्रों को दिलाएं

Mon, 25 Apr 2022 12:39 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 25 Apr 2022 12:39 AM IST
विज्ञापन
Get the benefits of government schemes to the eligible
ग्राम प्रधान सपना को शील्ड देकर सम्मानित करते जिला पंचायत अध्यक्ष कमल दोहरे, विधायक गुडिय़ा कठे? - फोटो : AURAIYA
औरैया। कलेक्ट्रेट सभागार में 13वें राष्ट्रीय पंचायत दिवस पर जिला पंचायत अध्यक्ष व जिलाधिकारी ने ब्लॉक एरवाकटरा की ग्राम पंचायत हमीरपुर रुरु की प्रधान सपना को पंडित दीन दयाल पंचायत सशक्तीकरण पुरस्कार की शील्ड देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष ने कहा कि अधिकारी शासन की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्रों का दिलाएं।
विज्ञापन

राष्ट्रीय पंचायत दिवस कार्यक्रम के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में जिला पंचायत राज अधिकारी संदीप कुमार वर्मा ने कहा कि ब्लॉक एरवाकटरा की ग्राम पंचायत हमीरपुर रुरु को लगातार दूसरी बार पंडित दीन दयाल पंचायत सशक्तीकरण पुरस्कार मिला है। देश की 23 ग्राम पंचायतों को इस पुरस्कार में चयनित किया गया है। जिसमें ग्राम पंचायत हमीरपुर रुरु का भी चयन हुआ है। यह जिले के लिए गौरव की बात है।
विज्ञापन

जिला पंचायत अध्यक्ष कमल सिंह दोहरे ने कहा कि प्रधान सपना के प्रयासों से सभी जनप्रतिनिधियों को सीख लेने की जरूरत है। सदर विधायक गुडिय़ा कठेरिया ने कहा कि जनप्रतिनिधि अपने दायित्वों के प्रति सजग रहें। हमीरपुर रुरु की प्रधान सपना से सीख लेने की जरूरत है। जिलाधिकारी प्रकाश चंद्र श्रीवास्तव ने कहा कि प्रधानों को जागरूक करने के लिए प्रत्येक महीने ब्लॉक स्तर पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिसमें शासन की संचालित होने वाले योजनाओं व निर्माण कार्यो के संबंध में विचार विमर्श के साथ योजनाओं के क्रि यान्वयन पर चर्चा की जाएगी। इस मौके पर एरवाकटरा की प्रधान सपना को जिलाधिकारी व जिला पंचायत ने शील्ड देकर सम्मानित किया। जिलाधिकारी ने बताया कि ग्राम पंचायत के विकास कार्यो के लिए प्रधान के खाते में अतिरिक्त आठ लाख रुपये डीबीटी के माध्यम से भेजे जाएगे। इस मौके पर प्रभारी सीडीओ हरेंद्र सिंह, डीडीओ करुणापति मिश्र, ई-डिस्ट्रिक मैनेजर विपिन पाल आदि अधिकारी मौजूद रहे।

प्रधान ने गिनाए विकास कार्य
औरैया। गांव की अधिकांश सड़कें सीसी, खड़ंजा व इंटरलॉकिंग हो चुकी हैं, जो सड़कें शेष रह गई हैं। उन्हें नई कार्य योजना में शामिल किया गया है। ग्राम पंचायत के प्रत्येक मजरे में प्राथमिक विद्यालय है। गांव में दो उच्च प्राथमिक विद्यालय हैं। जल संरक्षण के लिए गांव की नालियों को तालाब से जोड़ा गया है। गांव के मुख्य मार्गो व चौराहों पर स्ट्रीट लाइन की व्यवस्था की गई है। नई कार्य योजना में ट्री गार्ड लगाकर पौधा रोपड़ करने, बाजार व मुख्य मार्गो पर सीसीटीवी कैमरा लगाने की योजना है। - सपना, प्रधान ग्राम पंचायत हमीरपुर रुरु

सपना, प्रधान ग्राम पंचायत हमीरपुर रुरु । संवाद

सपना, प्रधान ग्राम पंचायत हमीरपुर रुरु । संवाद- फोटो : AURAIYA

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed