फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Garlic stolen from the farm recovered

खेत से चोरी हुआ लहसुन बरामद

Tue, 28 Mar 2017 11:40 PM IST
औरैया
औरैया Updated Tue, 28 Mar 2017 11:40 PM IST
विज्ञापन
Garlic stolen from the farm recovered
ट्रैक्टर से थाने में लाए लहसुन। - फोटो : अमर उजाला
सोमवार की रात क्षेत्र के गांव रामपुर वैश्य से कई क्विंटल लहसुन चोरी हो गया। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस जांच की बात कहती रही। वहीं ग्रामीणों ने एक गांव में लहसुन बरामद कर लिया। यह ट्रैक्टर में लहसुन भरकर थाने पहुंचे। इन्होंने कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन


अछल्दा थाना क्षेत्र के गांव रामपुर वैश्य निवासी महेंद्र शाक्य पुत्र रामऔतार का लहसुन खेत में रखा हुआ था। सोमवार की रात चोरों ने खेत में रखा दो ट्राली लहसुन चोरी कर लिया। मंगलवार की सुबह खेत मालिक को पता चला तो हड़कंप मच गया। सूचना थाना पुलिस को दी गई। पुलिस सक्रिय नहीं हुई।
विज्ञापन


वहीं ग्रामीणों को सूचना मिली कि मानिकपुर निवासी मटकू यादव के यहां लहसुन आया है। जांच पड़ताल में पता चला कि लहसुन फफूंद में उसके मकान में रखा है। ग्रामीण ट्रैक्टर लेकर फफूंद गए। मकान से दो ट्रैक्टर लहसुन भर लाए। ग्रामीणों ने थाने पहुंचकर कार्रवाई की मांग की। थानाध्यक्ष रामनिवास यादव ने बताया मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। दूसरे पक्ष से भी पूछताछ की जा रही है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed