फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Garlic packets worth Rs 48 thousand stolen by breaking the lock in vegetable market

Auraiya News: सब्जी आढ़त में ताला तोड़कर 48 हजार के लहसुन के पैकेट चोरी

Thu, 14 Mar 2024 12:14 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 14 Mar 2024 12:14 AM IST
विज्ञापन
Garlic packets worth Rs 48 thousand stolen by breaking the lock in vegetable market
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


दिबियापुर। मंडी समिति में सब्जी आढ़त में ताला तोड़कर चोरों ने लगभग 48 हजार रुपये के लहसुन के छह पैकेट चोरी कर लिए। पीड़ित व्यापारी ने सीसीटीवी कैमरे खंगाले तो एक बाइक सवार युवक लहसुन के पैकेट ले जाते दिखा।

क्षेत्र के गांव अघार, मधवापुर निवासी योगेंद्र पाल ने थाने में दी गई तहरीर में बताया कि उनकी यादव ट्रेडर्स के नाम से दिबियापुर मंडी समिति में सब्जी की आढ़त है। मंगलवार की रात बाइक पर सवार दो चोरों ने आढ़त का ताला तोड़ दिया और लहसुन के छह पैकेट चुरा लिए। चोरी गए लहसुन की कीमत लगभग 48 हजार रुपये थी।
विज्ञापन

सुबह पीड़ित ने आढ़त खोली तो चोरी की घटना की जानकारी हुई। कई स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे खंगाले तो अलग-अलग बाइकों पर चोर लहसुन के पैकेट गांव उमरी की ओर ले जाते दिखे। इधर, बताते हैं कि सीसीटीवी कैमरे के फुटेज के आधार पर पीड़ित ने लोगों के साथ मिलकर एक संदिग्ध को पकड़ लिया है। आरोपी एक आढ़ती का भाई बताया जा रहा है। थाना प्रभारी निरीक्षक मुकेश बाबू चौहान के अनुसार मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed