फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Ganpati Bappa cheer

गणपति बप्पा की जय-जयकार

Wed, 07 Sep 2016 11:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, औरैया
अमर उजाला ब्यूरो, औरैया Updated Wed, 07 Sep 2016 11:47 PM IST
विज्ञापन
Ganpati Bappa cheer
मटकी नृत्य प्रस्तुत करतीं महिला कलाकार - फोटो : अमर उजाला
गणेश महोत्सवों में भगवान गणेश की भव्य झांकी के दर्शन करने और वहां आयोजित कार्यक्रमों को देखने के लिए भक्तगणों की भीड़ देररात तक देखने को मिल रही है। यह देवी गीतों पर झूमते दिखाई दे रहे हैं।
विज्ञापन


 शहर में होमगंज स्थित सर्राफा बाजार, ठठराई मोहल्ला, आवास विकास और ब्रह्मनगर में गणेश महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। यहां सुबह और शाम के समय भगवान गणेश की भव्य झांकी के साथ महाआरती का आयोजन हो रहा है। जिसमें दर्शन करने को महिला व पुरुष भक्तों की भीड़ जुट रही है । देर रात तक महोत्सव स्थल पर आयोजित होने वाले देवी गीतों के बीच कलाकारों की प्रस्तुती के साथ भक्तगण झूमते हुए दिखाई देते हैं।  श्री सर्राफा नवयुवक गणेश उत्सव समिति के पदाधिकारियों ने सर्राफा बाजार में अष्टम गणेश महोत्सव का आयोजन किया।
विज्ञापन


महोत्सव स्थल में भगवान गणेश का भव्य श्रृंगार किया। जिसे देखने को लिए भक्तगणों की भीड़ रही। कार्यक्रम स्थल पर मंगलवार देर रात अलवर राजस्थान के महिला पुरुष कलाकारों ने देवीगीतों पर प्रस्तुती दी। कलाकारों ने राधा-कृष्ण नृत्य, तांडव नृत्य, कृष्ण-सुदामा के रूपों को धारण कर प्रस्तुत दी। भक्तगणों ने कीलों और तलवार पर चढ़कर आधे घंटे से अधिक समय तक चरखी नृत्य की प्रस्तुती और आग से जलती हुई मटकी नृत्य को सराहा। यह नृत्य काफी देर तक चले। अन्य महोत्सव स्थल पर भगवान गणेश का भव्य श्रृंगार के साथ पूजन कार्यक्रमों और भजन कीर्तन का आयोजन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed