Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Gang rape report filed after 14 months on court order

Auraiya News: कोर्ट के आदेश पर 14 माह बाद लिखी सामूहिक दुष्कर्म की रिपोर्ट

Sun, 16 Nov 2025 12:42 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 16 Nov 2025 12:42 AM IST
विज्ञापन
Gang rape report filed after 14 months on court order
-छेड़छाड़ की शिकायत करने पर घटना को अंजाम देने का लगाया आरोप
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
अयाना। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने अपने ही गांव के तीन लोगों पर छेड़छाड़ का उल्हाना देने पर सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगाया है। पीड़िता ने कोर्ट के आदेश पर घटना के 14 महीने के बाद अयाना थाना में तीनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
कोर्ट के आदेश पर दर्ज रिपोर्ट के अनुसार गांव के ही निवासी अंकित, मनीष व विकास उसपर गलत नीयत रखते हैं और आए दिन खेत पर जाने के दौरान छेड़छाड़ करते थे। इससे तंग आकर उसने अपनी आपबीती अपने पति को बताई। आरोपियों के घर शिकायत करने पर उनके परिजन ने शिकायत सुनने की जगह उसको धमका कर भगा दिया।
विज्ञापन

20 अगस्त 2024 को आरोपियों ने उसे धमकी दी। 27 अगस्त 2024 को वह घर पर अकेली खाना बना रही थी, तभी तीनों आरोपी घर में घुस आए और उसके साथ दुष्कर्म किया। साथ ही वीडियो बनाकर शिकायत पर वायरल करने की भी धमकी दी। उसने मामले की शिकायत पुलिस से की। कार्रवाई न होने पर उसे मजबूरन कोर्ट का सहारा लेना पड़ा। थानाध्यक्ष अजय कुमार ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले में जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed