फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   galla mandi ek saptah ke liye band

मंडी शुल्क के विरोध में गल्ला मंडी एक सप्ताह के लिए बंद

Sat, 19 Sep 2020 11:33 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 19 Sep 2020 11:33 PM IST
विज्ञापन
galla mandi ek saptah ke liye band
औरैया। मंडी समिति में आढ़तियों पर लगने वाले ढाई प्रतिशत मंडी शुल्क के विरोध में व्यापारियों ने एक सप्ताह के लिए गल्ला मंडी बंद करने की घोषणा की है। व्यापारी नेताओं और गल्ला आढ़तियों ने कहा कि मांग शीघ्र पूरी न होने की दशा में वे आंदोलन को उग्र रूप देंगे।
विज्ञापन

शनिवार को उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल (मिश्रा गुट) के जिला पदाधिकारियों और कृषि उत्पादन मंडी के गल्ला आढ़ती व्यापारी मंडल के पदाधिकारियों की बैठक हुई। सभी ने ढाई प्रतिशत मंडी शुल्क वसूलने का विरोध कर आक्रोश जताया। राष्ट्रीय अध्यक्ष प. श्यामबिहारी मिश्रा से गल्ला व्यापार मंडल अध्यक्ष शिवकांत पाठक ने फोन पर वार्ता की। वार्ता के बाद 21 सितंबर से 26 सितंबर के लिए गल्ला मंडी बंद करने का निर्णय लिया गया। अध्यक्ष ने कहा कि ढाई प्रतिशत मंडी शुल्क से व्यापारियों पर अतिरिक्त बोझ पड़ रहा है। जिसका असर किसानों पर भी हो रहा है। व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष राजेश बाजपेई बबलू ने बताया कि जब तक मंडी शुल्क वापस नहीं लिया जाता। तब तक लड़ाई जारी रहेगी। प्रदेश संगठन मंत्री विपिन मित्तल ने कहा कि प्रदेश सरकार एक प्रतिशत मंडी शुल्क लगाने को राजी हो गई है। जबकि संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष शुल्क पूरी तरह माफ करने की मांग कर रहे हैं। गल्ला व्यापार मंडल के महामंत्री जमाली सिंह, नगर अध्यक्ष अमर विश्नोई, जिला महामंत्री स्वतंत्र अग्रवाल, हरमिंदर सिंह, रामकुमार विश्नोई, अनिल पोरवाल आदि व्यापारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed