{"_id":"66e731a0f5b18943d400ad04","slug":"gail-land-displaced-labor-union-will-meet-the-chief-minister-auraiya-news-c-211-1-aur1002-116584-2024-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: मुख्यमंत्री से मिलेगी गेल भू विस्थापित मजदूर यूनियन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: मुख्यमंत्री से मिलेगी गेल भू विस्थापित मजदूर यूनियन
विज्ञापन
फफूंद। क्षेत्र के गेल पाता पेट्रो केमिकल में काम कर रहे श्रमिकों की एक बैठक गेल भू विस्थापित मजदूर यूनियन की ओर से पाता गांव के हनुमान मंदिर में हुई। इसमें श्रमिकों के शोषण पर आक्रोश जताते हुए मुख्यमंत्री से मिलकर इसकी शिकायत करने की रूपरेखा तय की गई।
रविवार को पाता गांव के हनुमान मंदिर पर आयोजित गेल भू-विस्थापित मजदूर यूनियन पाता की बैठक में मौजूद श्रमिकों को संबोधित करते हुए यूनियन के अध्यक्ष शिव शंकर सिंह भदौरिया ने कहा कि गेल के उद्यान विभाग में ठेकेदार के अधीन काम कर रहे भू विस्थापितों का शोषण किया जा रहा है। 25 वर्षों से श्रमिकों की पदोन्नति भी नहीं की गई है। कहा की श्रमिकों की समस्याओं को लेकर गेल के अधिकारियों से तमाम बार मांग की गई। लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। इससे श्रमिकों में आक्रोश है। यूनियन के लोग जल्द ही मुख्यमंत्री से मिलकर शोषण की शिकायत करेंगे। श्रमिकों ने अपने हक को पाने के लिए जल्द ही धरना प्रदर्शन करने की भी रूप रेखा बनाई।
इस दौरान यूनियन के उपाध्यक्ष विजय कुमार, महामंत्री भगवान सिंह, रामकुमार, कुसमीरा, नीलम देवी, मनोरमा, भाग्यवती, श्रीपाल, सत्येंद्र यादव, जुड़ान सिंह, अमर सिंह, आनंद कुमार, अशोक कुमार, शिवनाथ सिंह, राघवेंद्र सिंह सहित काफी संख्या में भू विस्थापित श्रमिक मौजूद रहे।