फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   GAIL DAV child in CBSE 10th Topper

सीबीएसई 10 वीं में गेल डीएवी के बच्चे अव्वल

Sun, 29 May 2016 12:08 AM IST
Auraiya, Uttar pradesh, India
Auraiya, Uttar pradesh, India Updated Sun, 29 May 2016 12:08 AM IST
विज्ञापन
GAIL DAV child in CBSE 10th Topper
स्कूल में पहुंचकर 10सीजीपीए पाने की खुशी मनातीं छात्राएं। - फोटो : amar ujala beuro
शनिवार को घोषित हुए सीबीएसई 10 वीं के परीक्षाफल में गेल डीएवी के छात्र छात्राओं ने बाजी मारी। परीक्षा में बैठे कुल 99 छात्र छात्राओं में से 39 छात्र-छात्राओं ने10 सीजीपीए नम्बर पाए। वहीं सेंट जोसेफ स्कूल, केंद्रीय विद्यालय व नवोदय विद्यालयों के भी बच्चों ने अपनी प्रतिभा दिखाकर 10 सीजीपीए अंक प्राप्त किए।
विज्ञापन


गेल डीएवी के प्रधानाचार्य ए.एस. सारस्वत ने बताया कि  स्कूल में कुल 99 छात्र छात्राओं ने 10 वीं की परीक्षा दी। इनमें से 39 छात्र छात्राओं ने 10 सीजीपीए अंक पाए।  जबकि 34 बच्चों ने 9 से 10 सीजीपीए के बीच का ग्रेड पाया। एनटीपीसी स्थित सेंट जोसेफ के मैनेजर फादर राजू के अनुसार कुल 82 छात्र छात्राओं ने 10 वीं की परीक्षा दी। इसमें से 7 बच्चों ने 10 सीजीपीए नम्बर पाए। 9 से 10 के बीच में सीजीपीए पाने वालों की संख्या 20 रही।
विज्ञापन


केंद्रीय विद्यालय के प्रभारी प्रधानाचार्य डीएस भदौरिया के अनुसार स्कूल के कुल 40 छात्र छात्राओं ने 10 वीं की परीक्षा दी। इनमें कुल 38 छात्र छात्राएं अपग्रेड होकर कक्षा 11 में पहुंच गए। शिप्रा कुशवाहा, अभिनय दुबे एवं कुलदीप ने 10सीजीपीए पाए हैं। 4 छात्र छात्राओं ने 10 सीजीपीए के बीच के अंक पाए हैं। जवाहर नवोदय स्कूल तैयापुर की प्रधानाचार्य शबाना सिद्दीकी के अनुसार 78 छात्र छात्राओं ने 10 वीं की परीक्षा में हिस्सा लिया। 4 छात्रों प्रतीक चतुर्वेदी, संजय कुमार, सौरभ जैन एवं हिमांशु ने 10 सीजीपीए अंक पाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed