फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   fyring in land dispute, 4 injured

जमीनी विवाद में फायरिंग के साथ चले लाठी-डंडे चार घायल

Wed, 14 Jul 2021 11:27 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 14 Jul 2021 11:27 PM IST
विज्ञापन
fyring in land dispute, 4 injured
औरैया। सदर कोतवाली क्षेत्र के गांव पढ़ीन में भूमि के विवाद में दो पक्षों में फायरिंग के साथ लाठी-डंडे व फावड़े चल गए। इसमें चार लोग घायल हो गए। एक पक्ष ने पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन

पढ़ीन निवासी शिवकांत ने बताया कि बुधवार सुबह दबंगों ने उस पर हमला कर दिया। कई राउंड फायरिंग भी की गई। उसके पैर में छर्रे लग गए। आरोप लगाया कि उसके भाई रमाकांत पर फावड़े से हमला कर दिया। वहीं दूसरे पक्ष से चंद्र प्रकाश ने बताया कि गांव में एक जमीन 10 साल पहले रमाकांत की दादी ने उन्हें दुकान बनाने के लिए दी थी। जिसे दबंग अब अपनी बता रहे हैं। इसका मुकदमा कोर्ट में चल रहा है। विपक्षियों ने ग्राम प्रधान के साथ मिलकर विवादित जमीन पर निर्माण शुरू कर दिया। जब उन्होंने विरोध किया तो हमला कर दिया। बीच बचाव में भाई प्रशांत भी घायल हो गया। कोतवाली पुलिस ने बताया कि घायल रमाकांत के भाई शिवकांत की ओर से तहरीर दी गई है। मामला दर्ज किया जा रहा है। दोनों पक्ष के लोग घायल हैं। घायलों को अस्पताल भेजा गया है।
विज्ञापन

मारपीट का मामला संज्ञान में है। फायरिंग की बात गलत है। दूसरे पक्ष से भी तहरीर आने पर जांच करवाकर कार्रवाई की जाएगी।- सुरेंद्रनाथ यादव सीओ सिटी
प्रधान ने मजदूरों के साथ मारपीट का लगाया आरोप
पढ़ीन गांव में बुधवार सुबह हुई मारपीट की घटना में एक पक्ष की ओर से ग्राम प्रधान नीरज देवी ने ककोर पहुंचकर डीएम को संबोधित प्रार्थना पत्र दिया। बताया कि गांव में मनरेगा के तहत नाला खुदाई हो रही है। तभी विपक्षियों ने आकर मजदूरों से गालीगलौज की। विरोध पर दबंगों ने मजदूरों के साथ मारपीट शुरू कर दी। ग्राम प्रधान ने मारपीट व सरकारी कार्य में बाधा डालने का आरोप लगाकर तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed