{"_id":"6a285d24e8445e62bb01b67b","slug":"fruits-become-expensive-due-to-the-increase-in-diesel-prices-auraiya-news-c-211-1-ka11004-146320-2026-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: डीजल महंगा होने से महंगे हो गए फल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: डीजल महंगा होने से महंगे हो गए फल
Wed, 10 Jun 2026 12:06 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Wed, 10 Jun 2026 12:06 AM IST
विज्ञापन
फोटो -33- ठेले पर रखे फल बेचता दुकानदार। संवाद
बिधूना। डीजल और पेट्रोल के दाम बढ़ने का असर अब फल बाजार पर भी दिखने लगा है। परिवहन लागत बढ़ने से थोक और फुटकर बाजार में फलों के दामों में वृद्धि हुई है। आम-अनार के दाम बढ़ गए। वहीं लीची 240 रुपये किलो बिक रही है।
गर्मी और बढ़े हुए भाड़े के कारण आम, सेब, अनार, अंगूर, केला, लीची और नारियल समेत अधिकांश फलों की कीमतें बढ़ गई हैं। फल विक्रेताओं का कहना है कि यदि डीजल और पेट्रोल के दामों में कमी आती है तो भाड़ा घटने से फलों की कीमतों में भी राहत मिल सकती है। फिलहाल बढ़ती महंगाई ने आम उपभोक्ताओं की जेब पर अतिरिक्त बोझ डाल दिया है।
दुकानदारों का कहना है कि बाहर से आने वाले फलों पर डीजल व पेट्रोल महंगा होने का सबसे ज्यादा अधिक असर पड़ा है। पहले कानपुर की चकेरी मंडी से फल लाने का भाड़ा कम लगता था लेकिन डीजल महंगा होने के बाद वाहनों के किराए बढ़ गए हैं। इसका सीधा असर फलों की कीमतों पर पड़ा है। इससे केला 40 रुपये से बढ़कर 50 रुपये में बिक रहा है। अनार के दाम 140 रुपये से बढ़कर 180 हो गए। अंगूर 100 रुपये से बढ़कर 160 रुपये हो गया। आम के रेट भी 60 से 80 रुपये किलो हैं।
विज्ञापन
-- --
बोले दुकानदार-अभी और बढ़ेंगे दाम
मुसम्मी 6400 से 6500 रुपये प्रति क्विंटल हो गई है। दाम अभी और बढ़ने की उम्मीद है। बाजार में पहले 160 रुपये किलो बिकने वाला सेब अब 200 रुपये किलो तक पहुंच गया है।
- रामनरेश, थोक फल व्यापारी
गर्मी के मौसम में फलों की मांग बढ़ी है। वहीं, परिवहन खर्च भी अधिक हो गया है। नारियल भी 60 रुपये पीस से बढ़कर 80 रुपये में बिक रहा है। लीची 240 रुपये प्रति किलो बाजार में बिक रही है।
रामआसरे, फुटकर फल विक्रेता