{"_id":"63695a20d20ba967d1703d53","slug":"from-house-12-lakhs-stolen-auraiya-news-knp726958292","type":"story","status":"publish","title_hn":"किन्नर के घर से 12 लाख की चोरी, साथी फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किन्नर के घर से 12 लाख की चोरी, साथी फरार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेला (औरैया)। शादी में शगुन लेने गई किन्नर के घर से कार व बाइक समेत 12 लाख की चोरी हो गई। घटना के बाद से एक साथी फरार है। लौट कर आए किन्नर ने घर पर सामान बिखरा पड़ा देख पुलिस को सूचना दी। पुलिस छानबीन कर रही है।
बेला थाना क्षेत्र के याकूबपुर निवासी शीला किन्नर ने पुलिस को बताया कि रविवार शाम चार बजे के करीब वह मौजमपुर व बिलाह में एक शादी समारोह में अपने साथी तान्या, मुस्कान, चंदा व मलखान संग शगुन लेने गई गई थी।
घर पर मुस्तफा उर्फ राजू निवासी देवमयी जनपद फतेहपुर अकेला था। बताया कि वह उसके घर पर करीब 10 साल से रह रहा है। रात नौ बजे के करीब जब वह लौट कर आई तो घर पर सामान बिखरा पड़ा था। बताया कि घर में खड़ी एक कार, एक बाइक व करीब चार लाख कीमत के आभूषण गायब थे।
विज्ञापन
इसके अलावा अन्य कीमती सामान भी गायब थे। उसने राजू पर चोरी की आशंका जताकर पुलिस को तहरीर दी है। इधर पुलिस के मौके पर पहुंच कर छानबीन करने के दौरान जब राजू से संपर्क किया गया तो उसने शीला का फोन नहीं उठाया। थानाध्यक्ष सुरेश चंद्र ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।