{"_id":"6a567f93ea44cd8e2b052e8e","slug":"fraudster-arrested-for-app-basfraudster-arrested-for-app-based-scamed-scam-auraiya-news-c-211-1-aur1009-148151-2026-07-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: एप के जरिये ठगी करने वाला गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: एप के जरिये ठगी करने वाला गिरफ्तार
Tue, 14 Jul 2026 11:57 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Tue, 14 Jul 2026 11:57 PM IST
विज्ञापन
फोटो -100- साइबर ठगी का आरोपी संदीप। स्रोत पुलिस
औरैया। साइबर थाना पुलिस ने फर्जी लोन एप के जरिये लोगों को ठगने वाले एक अंतरराज्यीय मास्टरमाइंड को गिरफ्तार किया है।
पकड़े गए आरोपी की पहचान सहार निवासी संदीप पाल के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके पास से दो मोबाइल, एक एटीएम कार्ड, बैंक पासबुक और कुछ नकदी बरामद की है।
पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह सोशल मीडिया पर जीरो सिबिल स्कोर पर लोन का झांसा देकर लोगों को जाल में फंसाता था। इसके बाद री-पे एप डाउनलोड करवाते थे। एप इंस्टॉल होते ही पीड़ित के फोन की पूरी कॉन्टैक्ट लिस्ट, फोटो गैलरी और निजी डेटा उनके सर्वर पर अपलोड हो जाता था।
मात्र सात दिनों के लिए छोटी रकम देकर 100 से 200 फीसदी तक का मोटा ब्याज वसूला जाता था। रकम न चुकाने या चुका देने के बाद भी पीड़ित की गैलरी से तस्वीरें निकालकर एआई की मदद से उन्हें अश्लील बना दिया जाता था। इसके बाद रिश्तेदारों को फोटो भेजने की धमकी देकर और फोन कर सामाजिक बदनामी का डर दिखाकर लाखों रुपये ऐंठे जाते थे। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है। (संवाद)