{"_id":"614b74308ebc3e09081df61c","slug":"fraud-with-women-jwellery-theft-auraiya-news-knp6538096108","type":"story","status":"publish","title_hn":"झांसा देकर युवक ने महिला के जेबरात किए पार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झांसा देकर युवक ने महिला के जेबरात किए पार
विज्ञापन
सीसीटीवी कैमरे खंगालती पुलिस व मौजूद पीड़िता
- फोटो : AURAIYA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिधूना (औरैया)। कोतवाली क्षेत्र में नवीन बस्ती निवासी महिला को दो युवकों ने देवी-देवताओं के दर्शन कराने का झांसा देकर आभूषण पार कर दिए। पीड़िता की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले लेकिन कोई सुराग हाथ नहीं लगा।
नवीन बस्ती निवासी अरुण कुमार सेंगर की पत्नी मुनीश बुधवार को रिश्तेदार की बाइक से घर लौट रहीं थी। वह कसबे के भगत सिंह चौराहे के पास स्थित पेट्रोल पंप पर उतर गईं। वहां से कुछ दूर दो युवकों ने मुनीश को रोक लिया। उसे बातों में उलझा लिया। देवी-देवताओं के दर्शन कराने के नाम पर शरीर से आभूषण हटाने के लिए कहा।
उनके झांसे में आकर मुनीश ने मंगलसूत्र, दो अंगूठी व पायलें उतार दीं। इससे पहले कि महिला कुछ समझ पाती, दोनों युवक उसके आभूषण लेकर भाग गए। बाद में महिला रोते-बिलखते कोतवाली पहुंची। सूचना पर तत्काल पुलिस सक्रिय हो गई। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले लेकिन देर शाम तक युवकों का सुराग नहीं लगा। कोतवाली पुलिस ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर आरोपियों की तलाश की जा रही है।