{"_id":"66d8b6748b2dfb24a4092344","slug":"four-day-teacher-training-begins-auraiya-news-c-211-1-aur1006-116160-2024-09-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: चार दिवसीय शिक्षक प्रशिक्षण का शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: चार दिवसीय शिक्षक प्रशिक्षण का शुभारंभ
विज्ञापन
अछल्दा। निपुण भारत मिशन के अंतर्गत राज्य परियोजना, उप्र द्वारा प्रदत्त निर्देश के क्रम में खंड शिक्षा अधिकारी दाताराम के नेतृत्व में बुधवार को ब्लॉक संसाधन केंद्र अछल्दा पर नवीन पाठ्य-पुस्तक आधारित चार दिवसीय शिक्षक प्रशिक्षण के प्रथम चरण का शुभारंभ किया गया।
राज्य परियोजना द्वारा प्रदत्त निर्देशानुसार प्रथम चरण के प्रथम बैच में 50 शिक्षक प्रतिभागियों को प्रतिभाग किया। प्रशिक्षण कक्ष में प्रोजेक्टर, कम्प्यूटर, साउंड सिस्टम, फर्नीचर व विद्युत आपूर्ति आदि व्यवस्था सुलभ की गई। सभी प्रतिभागियों को स्टेशनरी सामग्री प्रदान की गई। प्रशिक्षण के बाद प्रशिक्षण प्राप्त शिक्षकों को पीएफएमएस के माध्यम से 170 रुपये प्रति दिवस की दर से प्रशिक्षण भत्ता प्रदान किया जाएगा।
सरकार द्वारा चलाए जा रहे निपुण भारत मिशन के अन्तर्गत ग्रेड-1/2/3 के बच्चों में निर्धारित बुनियादी भाषा एवं गणितीय दक्षता विकसित करने के लिए एनसीईआरटी से निर्गत नवीन पाठ्य-पुस्तकों का कक्षा में प्रयोग करने की विधा में सभी शिक्षकों को दक्ष बनाया जाएगा। इसके अतिरिक्त शिक्षक संन्दर्शिका, कार्यपुस्तिका, गणित किट का प्रयोग आदि से संवर्धित किया जाएगा। इस अवसर पर एआरपी आलोक सिंह राठौर, रामानंद गौतम, सर्वेश कुमार, मु. जावेद, संजीव बाबू राजपूत रहे।