फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Four arrested for making illegal liquor in Auraiya, Lahan recovered from many houses

Auraiya: अवैध शराब बनाने में चार गिरफ्तार, कई घरों से लहन बरामद, आरोपी बोले- घर से करते थे बिक्री

Sat, 14 Jan 2023 09:25 PM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया Published by: कानपुर ब्यूरो Updated Sat, 14 Jan 2023 09:25 PM IST
सार

कोतवाली क्षेत्र की पछैया बस्ती में आबकारी विभाग की टीमों ने छापेमारी कर कई सौ लीटर अवैध शराब बरामद की। इस दौरान चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

विज्ञापन
Four arrested for making illegal liquor in Auraiya, Lahan recovered from many houses
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : amar ujala

विस्तार

औरैया जिले में अवैध तरह से मिलावटी शराब बनाकर बिक्री किए जाने की सूचना पर आबकारी टीम ने गुरुवार रात कोतवाली क्षेत्र के पछैया बस्ती में छापा मारा। टीम ने मौके से चार लोगों को गिरफ्तार कर उनके पास से 100 लीटर कच्ची शराब बरामद की है।

विज्ञापन

जिला आबकारी अधिकारी सुरेंद्र कुमार ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से बस्ती में अवैध शराब बिक्री व बनने की जानकारी मिल रही थी। इधर जिलाधिकारी प्रकाश चंद्र श्रीवास्तव ने भी अवैध शराब को लेकर छापामार कर कार्रवाई के निर्देश कर रखे थे।
विज्ञापन

गुरुवार को आबकारी निरीक्षक पदम प्रकाश के साथ टीम गठित कर छापामारी की। छापामारी के दौरान कुछ लोग छतों से भागने लगे। तलाशी के दौरान कई घरों से लहन व कच्ची शराब बरामद हुई। वहीं चार आरोपी सतीश, गोलू, अन्नू, मोतीलाल को गिरफ्तार किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, पकड़े गए लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। पूछताछ में पकड़े गए लोगों ने शराब बिक्री की बात कही है। बता दें कि अवैध कच्ची शराब को लेकर शासन सख्त है, लेकिल प्रशासन की सख्ती के बावजूद अवैध शराब बनाने का कारोबार बंद नहीं हो रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed