फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Four accused arrested for stealing oil from truck, 7240 litres of mustard oil recovered

Auraiya News: ट्रक से तेल चुराने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, 7240 लीटर सरसों का तेल बरामद

Sun, 30 Nov 2025 12:15 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 30 Nov 2025 12:15 AM IST
विज्ञापन
Four accused arrested for stealing oil from truck, 7240 litres of mustard oil recovered
कोतवाली में खड़े चोरी के आरोपी।  - फोटो : स्रोत पुलिस
औरैया। कोतवाली पुलिस ने चोरी के मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से चोरी हुआ ट्रक, 7240 लीटर सरसों का तेल, लग्जरी कार, दो आईफोन समेत तीन मोबाइल और 4.11 लाख रुपये बरामद हुए हैं। घटना में औरैया के साथ ही इटावा और जालौन के आरोपी भी शामिल थे।
विज्ञापन

एसपी अभिषेक भारती ने शनिवार दोपहर सदर कोतवाली में चोरी का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि मध्य प्रदेश के जिला मुरैना थाना स्टेशन रोड के गली नंबर दो निवासी अंकित गुप्ता जय हनुमान ट्रांसपोर्ट फर्म में काम करता है। इटावा के गांव अहेरीपुर निवासी रहमुद्दीन के ट्रक में चार नवंबर को 1705 टीन फॉच्यून ब्रांड सरसों तेल लादकर गोरखपुर के लिए पांच नवंबर को रवाना किया था। तीन दिन में ट्रक को गोरखपुर पहुंचना था। ट्रक के न पहुंचने पर रहमुद्दीन को कॉल की तो मोबाइल नंबर बंद मिला। उसके भाई ने भी जानकारी न होने की बात कही। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू की। चोरी के खुलासे के लिए टीम गठित की गई।
विज्ञापन

सदर कोतवाल राजकुमार सिंह एसओजी के साथ 29 नवंबर को इंडियन ऑयल के पास वाहनों की चेकिंग कर रही थी। उसी दौरान चालक के कानपुर देहात में होने की जानकारी हुई। पुलिस ने दबिश देकर कानपुर देहात के गांव जैनपुर स्थित आनंदेश्वर पेपर मिल से ट्रक मालिक व चालक रहमुद्दीन को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की निशानदेही पर जालौन के उरई अजनारी बाईपास स्थित सत्कार वाटिका के पास श्रीजी मील से जालौन के मोहल्ला इंद्रानगर निवासी सौरभ तोमर, डकोर के गांव बड़ी वंधौली निवासी मनोज कुमार और दिबियापुर के गांव जमुही निवासी मोहम्मद इशहाक को गिरफ्तार कर लिया। यहां से पुलिस ने चोरी के माल और घटना में प्रयोग की गई क्रेटा कार बरामद की। कार संबंधित कागज न मिलने पर उसे सीज कर दिया गया। पूछताछ के बाद आरोपियों को कोर्ट में पेश कर इटावा जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

चोरी के बाद पानी की टंकी में भरा था तेल
एसपी ने बताया कि ट्रक मालिक रहमुद्दीन सरसों के तेल के कनस्तरों को लोड कर जालौन के उरई ले गया। कुछ तेल को आरोपियों ने फुटकर में बेच दिया और बचे तेल को टिन के कनस्तरों से बाहर निकालकर ड्रमों व पानी की टंकियों में रख लिया जिससे उनकी पहचान न हो सके। तेल बेचकर जो रुपये मिले थे उसे पुलिस ने बरामद कर लिया है। ट्रक मालिक चोरी के आरोपी रहमुद्दीन पर इटावा के थाना बकेवर में धमकी के आरोप में रिपोर्ट दर्ज है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed