फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Found in the middle of the canal body

अधेड़ का शव नहर में मिला

Thu, 16 Jun 2016 11:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, औरैया
अमर उजाला ब्यूरो, औरैया Updated Thu, 16 Jun 2016 11:48 PM IST
विज्ञापन
Found in the middle of the canal body
रोते-बिलखते मृतक के परिजन - फोटो : अमर उजाला
कस्बे की निचली गंगा नहर में दो दिन से लापता अधेड़ का शव तैरता मिला। शव मिलने से हड़कंप कट गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नहर से निकलवाया। शिनाख्त होने के बाद मृतक के परिजनों को सूचना दी गई। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है। अधेेड़ 14 जून को बाजार जाने के लिए घर से निकला था।
विज्ञापन


गुरुवार की सुबह करीब छह बजे ग्रामीणों ने नहर में शव तैरता हुआ देखा।  शव देखने के लिए मौके पर भीड़ लग गई। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने नहर से शव को बाहर निकलवाया। मृतक की पहचान थाना क्षेत्र के गांव तपरुकपुर निवासी चंद्रभान(52) पुत्र पित्थीलाल के रूप में हुई। पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचना दी। परिजन रोते बिलखते हुए मौके पर पहुंचे। मृतक के बड़े बेटे मुकेश ने बताया कि पिता 14 जून की शाम अछल्दा बाजार करने गए थे। इसके बाद वापस नही आए। काफी खोजबीन के बाद भी उनका पता नहीं लगा ।
विज्ञापन


गांव के कई लोग 14 जून की रात में गंगा नहाने निकले थे । पिता के इनके साथ ही गंगा नहाने के लिए जाने की संभावना थी। 15 जून की रात गंगा स्नान कर लौटने वालों के साथ पिता नहीं आए तो इनसे पूछताछ की गई। इन्होंने बताया कि चंद्रभान हम लोगों के साथ नहीं गए थे।  इसके बाद रात में ही  रिश्तेदारियों में तलाश शुरू की गई। सुबह नहर में शव मिलने की सूचना मिली। चंद्रभान के शरीर पर चोटों के निशान मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिजनों ने बताया कि चंद्रभान की हत्या कर शव फेंका गया है। परिजन हत्या की वजह नहीं बता पाए। मृतक के छह बेटे हैं। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थानाध्यक्ष एफएफ जाफरी ने बताया कि जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर हत्या का कारण स्पष्ट हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed