फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Former student IPS Harish gave motivational lecture to the students

Auraiya News: पूर्व छात्र रहे आईपीएस हरीश ने छात्रों को दिया मोटिवेशनल लेक्चर

Fri, 06 Oct 2023 11:06 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 06 Oct 2023 11:06 PM IST
विज्ञापन
Former student IPS Harish gave motivational lecture to the students
अजीतमल। जनता महाविद्यालय अजीतमल के छात्र रहे व पूर्व आईपीएस हरीश कुमार ने शुक्रवार को महाविद्यालय में पहुंचकर छात्र-छात्राओं को मोटिवेशनल लेक्चर दिया। इस मौके पर पूर्व आईपीएस का महाविद्यालय के शिक्षकों ने स्वागत किया।
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव जानिशनगर निवासी हरीश कुमार महाविद्यालय के स्नातक (कला संकाय) के छात्र रहे हैं। इनके द्वारा महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं के उज्जवल भविष्य के लिए व्याख्यान दिया गया। उन्होंने अपने व्याख्यान में शिक्षक की महत्ता को बताया। कहा कि माता-पिता के बाद शिक्षक ही एक ऐसा हितैसी होता है जो छात्र के अपने से भी उच्च पदस्थ होने पर गर्व महसूस करता है। साथ ही उन्होंने छात्र-छात्राओं को आगामी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी संबंधी टिप्स दिए।
विज्ञापन

हरीश कुमार काे प्रबंध समिति के संयुक्त मंत्री अशोक प्रकाश अग्रवाल व प्राचार्य के द्वारा अंग वस्त्र व स्मृति चिन्ह भेंट किया गया। इस मौके पर प्राचार्य डॉ. एके शर्मा, डॉ. उमाकांत मिश्रा, महाविद्यालय के शिक्षक प्रो. वीरेश सिंह, प्रो. अजय कुमार, प्रो. श्रीप्रकाश यादव, प्रो. आरबी यादव, प्रो संजय वर्मा, डॉ. योगेश साहू, डॉ. उमेश दुबे, डॉ. पंकज द्विवेदी, डॉ. अभिषेक गौतम, डॉ. विवेक वर्मा, डॉ. गिरजेश सक्सेना, कार्यालय अधीक्षक अवधेश दुबे आदि उपस्थित रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed