{"_id":"6849d351deeeb10c700a77b7","slug":"former-chairman-resigns-from-bjp-posts-a-post-with-sp-chief-auraiya-news-c-211-1-aur1008-127255-2025-06-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: पूर्व चेयरमैन का भाजपा से इस्तीफा, सपा मुखिया संग डाली पोस्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: पूर्व चेयरमैन का भाजपा से इस्तीफा, सपा मुखिया संग डाली पोस्ट
Thu, 12 Jun 2025 12:34 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Thu, 12 Jun 2025 12:34 AM IST
विज्ञापन
दिबियापुर/औरैया। दिबियापुर नगर पंचायत के पूर्व चेयरमैन अरविंद पोरवाल ने भाजपा की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने वैश्य समाज को उचित प्रतिनिधित्व न देने का आरोप लगाया है।
इसके बाद उन्होंने सपा मुखिया अखिलेश यादव के साथ प्रतीक चिह्न देते फोटो भी वायरल की है। इससे वह सपा में शामिल होने का संदेश दे रहे हैं। तीन दशकों से अधिक समय तक भाजपा के कार्यकर्ता रहे अरविंद पोरवाल वर्ष 2023 में नगर पंचायत चुनाव से पहले भाजपा छोड़कर बसपा में शामिल हुए थे। उस समय भी उन्होंने भाजपा पर आरोप लगाए थे।
लगभग एक वर्ष पूर्व लोकसभा चुनाव के दौरान दोबारा पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रो. डॉ. रामशंकर कठेरिया एवं निवर्तमान जिलाध्यक्ष भुवन प्रकाश गुप्ता की उपस्थिति में अपने समर्थकों के साथ भाजपा में वापसी की थी।
विज्ञापन
बुधवार को सोशल मीडिया में फिर उनकी एक पोस्ट आई। जिसमें पूर्व चेयरमैन सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से दिबियापुर विधानसभा क्षेत्र के सपा विधायक प्रदीप यादव एवं अपने समर्थकों के साथ मुलाकात कर रहे हैं। इससे उनके समाजवादी पार्टी में शामिल होने की सुगबुगाहट तेज हो गई है। अरविंद पोरवाल ने बताया कि उन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम से भाजपा की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने भाजपा में वैश्य समाज को उचित प्रतिनिधित्व न मिलने का आरोप भी लगाया।
सपा सुप्रीमो से मुलाकात की फोटो वायरल होने पर उन्होंने इसे शिष्टाचार भेंट बताया। कहा कि बहुत जल्द दिबियापुर में बड़ा कार्यक्रम होगा, इसमें सपा में जाने पर विचार होगा। अभी वह शामिल नहीं हुए हैं।
उधर, सपा जिलाध्यक्ष सर्वेश बाबू गौतम ने अरविंद पोरवाल के भाजपा से इस्तीफा देने व सपा में शामिल होने की कोई जानकारी न होने की बात कही है।
वहीं, भाजपा जिलाध्यक्ष सर्वेश कठेरिया ने पूर्व चेयरमैन के भाजपा से इस्तीफा देने की जानकारी सोशल मीडिया पर दिए जाने की सूचना मिलने की बात कही है।