{"_id":"628e6d54b2c0920de736aeb9","slug":"former-block-chief-and-companion-arrested-for-assault-and-robbery-with-constable-auraiya-news-knp6988481193","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिपाही से मारपीट व लूट के आरोप में पूर्व ब्लॉक प्रमुख व साथी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिपाही से मारपीट व लूट के आरोप में पूर्व ब्लॉक प्रमुख व साथी गिरफ्तार
विज्ञापन
फोटो-25एयूआरपी-22 पुलिस की गिरफ्त में पूर्व ब्लॉक प्रमुख व उसका साथी। संवाद
- फोटो : AURAIYA
बेला। सिपाही के साथ मारपीट और लूट के आरोप में पुलिस ने मंगलवार की रात पूर्व ब्लॉक प्रमुख और उसके एक साथी को गिरफ्तार कर लिया। घटनास्थल से दो लोग मौके से भाग निकले। फरार आरोपियों की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।
बेला थाने में तैनात सिपाही मोहित ने दर्ज रिपोर्ट में बताया कि वह बेला-औरैया मार्ग पर मंगलवार की रात पटना नहर पर खड़ा था। इसी बीच बिना नंबर प्लेट की बाइक से ग्राम नौसारा निवासी शिवा व ग्राम कन्हई पूर्वा निवासी अमित सिंह आते दिखे। इन्हें रुकने का इशारा किया। बाइक रोकने पर दोनों युवकों ने उसके साथ गाली गलौज की। मना करने पर मारपीट करने लगे।
इसी दौरान शिवा के भाई रोहिताश राजपूत और पूर्व ब्लॉक प्रमुख कौशलेंद्र सिंह राजपूत आ गए। आरोप है कि चारों ने मारपीट कर लूट के इरादे से सिपाही के साथ छीना झपटी की। किसी तरह वह बचा और पूर्वा सुजान चौकी में फोनकर सूचना दी। चौकी से पुलिस को आता देख शिवा व रोहिताश मौके से भाग गए, जबकि पुलिस ने पूर्व ब्लॉक प्रमुख कौशलेंद्र सिंह राजपूत और उसके साथी अमित सिंह को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
बेला थाना प्रभारी जीवाराम ने बताया कि पूर्व ब्लॉक प्रमुख कौशलेंद्र सिंह राजपूत और अमित सिंह को कोर्ट में पेशकर न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया है। कौशलेंद्र पर गुंडा एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं। मामले में फरार चल रहे दोनों आरोपियों की तलाश पुलिस कर रही है।