फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   For the sake of dowry was homeless

दहेज के खातिर हुई बेघर

Fri, 24 Jun 2016 12:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो /औरैया
अमर उजाला ब्यूरो /औरैया Updated Fri, 24 Jun 2016 12:19 AM IST
विज्ञापन
For the sake of dowry was homeless
car - फोटो : file photo
पीड़िता सौम्या पुत्री प्रदीप कुमार निवासी गोविंदनगर औरैया ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी शादी पनकी कानपुर निवासी कृष्णकांत से हुई थी। शादी के बाद से ही ससुरालीजन स्विफ्ट  कार की डिमांड कर रहे थे। असमर्थता जताने पर सभी लोग उसके साथ मारपीट करते। विगत दिनों ससुरालीजनों ने पीटकर उसे घर से निकाल दिया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर पति कृष्णकांत, ससुर सर्वेस कुमार, जेठ कुंतकांत , देवर हर्षित, ननद कंचन शुक्ला निवासी पनकी कानपुर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। 
विज्ञापन


उधर, एरवाकटरा थाना क्षेत्र के गांव समायन निवासी मोनू शर्मा पुत्री अनिल कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसके ससुरालीजन दहेज में तीन लाख रुपये व बाइक की अतिरिक्त मांग कर रहे है। जबकि सामर्थ्य के अनुसार उनके पिता ने उसकी शादी की थी। अतिरिक्त दहेज देने में जब असमर्थता जताई तो ससुरालीजन उसे रोज मारते पीटते और घर से दहेज लाने का दबाव बनाते। जब उसने मना किया तो उसे पीटकर घर से निकाल दिया गया।
विज्ञापन


पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर पति संजय शर्मा, ननद संगीता शर्मा, ननद अंगीता निवासी गांव मूढ़ा ,रसूलपुर जनपद फिरोजाबाद के खिलाफ दहेज एक्ट में रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed