{"_id":"68cc47d0293f42c79a02f67b","slug":"food-safety-team-collected-samples-of-burfi-auraiya-news-c-211-1-aur1007-131731-2025-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: खाद्य सुरक्षा टीम ने बर्फी के भरे नमूने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: खाद्य सुरक्षा टीम ने बर्फी के भरे नमूने
Thu, 18 Sep 2025 11:26 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Thu, 18 Sep 2025 11:26 PM IST
विज्ञापन
फोटो-18एयूआरपी23- नमूना लेती खाद्य सुरक्षा टीम। स्रोत:प्रशासन
औरैया। डीएम के निर्देश पर आगामी त्योहारों से पहले खाद्य सुरक्षा टीम एक्शन मोड में आई है। खाने-पीने के सामान में मिलावट की आशंका को देखते हुए गुरुवार को टीम जिलेभर में घूमे। सरसों के तेल से लेकर बर्फी के नमूने भरे गए। जिन्हें जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है।
मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी अनिल कुमार राय के नेतृत्व में गुरुवार को विशेष अभियान चलाया गया। कस्बा बेला स्थित मिठाई विक्रेता से बर्फी के दो नमूनें व सरसों के तेल का एक नमूना भरा गया। बिधूना बाजार स्थित प्रतिष्ठान से एक देशी घी का नमूना भी लिया गया। कुल चार नमूनें संग्रहीत कर जांच के लिए खाद्य विश्लेषक प्रयोगशाला भेजे गए हैं। जांच रिपोर्ट आने के बाद मानकों के तहत कार्यवाही की जाएगी।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
किया गया जागरूक
औरैया। डीएम डॉ. इन्द्रमणि त्रिपाठी के नेतृत्व संकल्प हब फाॅर इम्पावरमेंट आफ बूमेन योजना के तहत जिले में सेवा पखवाड़ा 2025 स्वस्थ्य नारी शसक्त परिवार कार्यक्रम चल रहा है। इस जागरूकता कार्यक्रम के जरिए गुरुवार को विषय न दहेज लेंगे, न दहेज देंगे के संबंध में कार्यक्रम का अयोजन किया गया। जिला प्रोबेशन अधिकारी के निर्देश पर अजय अमित हायर सेकेंडरी स्कूल बनारसीदास में कार्यक्रम हुआ। मिशन कोऑर्डीनेटर सपना देवी, विद्यालय के अध्यापक-अध्यापिकाएं व अध्ययनरत छात्राओं को न दहेज लेंगे, न दहेज देंगे के संबंध में शपथ दिलाई गई। सुपरवाइजर पूजा पाठक ने दहेज जैसी कुरीतियों को रोकने के लिए प्रेरित किया। (संवाद)