{"_id":"57dd8f394f1c1b5e48d487f1","slug":"food-poisoning-in-auraiya","type":"story","status":"publish","title_hn":"जहर खाने की बात कहकर पुलिस को छकाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जहर खाने की बात कहकर पुलिस को छकाया
Auraiya, Uttar pradesh, India
Updated Sun, 18 Sep 2016 12:15 AM IST
विज्ञापन
Fraud
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सदर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम शाला निवासी महिला को पुलिस पूछताछ के लिए कोतवाली ले आई। पूछताछ के दौरान महिला ने कहा कि उसने जहर खाया है। यह सुनते ही पुलिसकर्मियों के हाथ-पांव फूल गए। अपना पीछा छुड़ाने के लिए पुलिस ने उसे अस्पताल ले जाने की जगह उसके पति को सौंप दिया।
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम शाला निवासी दीन दयाल पुत्र कालका प्रसाद ने 100 नंबर फोन कर बहू और पुत्र के बीच कमरे में मारपीट होने की सूचना दी। सूचना पर तुरंत चीता मोबाइल को मौके पर भेजा। चीता मोबाइल सिपाही उमेश व संजय शिकायतकर्ता की बहू व पुत्र दोनों को पकड़कर कोतवाली ले गए। इसी बीच कोतवाली में मौजूद बहू ने पुलिस को जहरीला पदार्थ खाने की सूचना दी। इस पर इंस्पेक्टर कोतवाली सुधाकर मिश्रा को मामले की सूचना दी गई। महिला के जहरीला पदार्थ खाने की सूचना से कोतवाली में हड़कंप मच गया।
इस दौरान पीड़िता ने बताया कि उसके ससुरालीजन उसे बेवजह परेशान करते हैं। इससे आजिज आकर आज उसने घर में ही जहरीला पदार्थ खा लिया था। इंस्पेक्टर ने तुरंत उसके पति के साथ अस्पताल ले जाने की बात कहते हुए भेज दिया। मामले में चीता मोबाइल सिपाहियों ने बताया कि महिला पूरी तरह से ठीक है। पति पत्नी के बीच आपसी विवाद था। महिला ने कोतवाली में अपने को बचाने के लिए झूठ बोला था।