फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Folic acid deficiency in pregnant women is making newborns sick

Auraiya News: गर्भवतियों में फॉलिक एसिड की कमी नवजात को बना रही बीमार

Sat, 06 Jun 2026 12:07 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Sat, 06 Jun 2026 12:07 AM IST
विज्ञापन
Folic acid deficiency in pregnant women is making newborns sick
फोटो-10- एसएनसीयू में भर्ती नवजात की जांच करते डॉ. रंजीत कुमार। संवाद
औरैया। गर्भावस्था के दौरान महिलाओं के शरीर में फॉलिक एसिड (विटामिन बी-9) की कमी नवजात शिशुओं को जन्म के साथ बीमारी दे रही है।
विज्ञापन

बाल रोग विशेषज्ञों के अनुसार अस्पताल के ओपीडी में इन दिनों ऐसे पांच-10 मामले सामने आ रहे हैं। जहां नवजात बच्चे गंभीर बीमारियों और विकृतियों के साथ पैदा हो रहे हैं। इसका मुख्य कारण माताओं में पोषण और फॉलिक एसिड की कमी है।
चिचौली मेडिकल कॉलेज के बाल रोग विभागाध्यक्ष डॉ. रंजीत कुमार ने बताया कि फॉलिक एसिड शिशु के मस्तिष्क और रीढ़ की हड्डी (न्यूरल ट्यूब) के विकास के लिए सबसे महत्वपूर्ण तत्व है। इसकी कमी से बच्चों में रीढ़ की हड्डी का ठीक से बंद न होने और मस्तिष्क का पूरी तरह विकसित न होने जैसी गंभीर बीमारियां हो रही हैं। इससे बच्चे आजीवन दिव्यांगता का शिकार भी हो जाते हैं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि इसके अलावा, नवजात शिशुओं में कटे होंठ, दिल की बीमारियां, धड़कन और गंभीर एनीमिया (खून की कमी) की समस्या भी देखी जा रही है। अक्सर महिलाएं गर्भधारण के काफी समय बाद डॉक्टर के पास पहुंचती हैं, जबकि फॉलिक एसिड की सबसे ज्यादा जरूरत शुरुआती तीन हफ्तों में होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गर्भधारण की योजना बनाने के समय से ही महिलाओं को फॉलिक एसिड सप्लीमेंट्स शुरू कर देने चाहिए। इसके साथ ही हरी पत्तेदार सब्जियां, दालें और खट्टे फलों को अपने दैनिक आहार में अनिवार्य रूप से शामिल करना चाहिए ताकि आने वाली पीढ़ी को इस खतरे से सुरक्षित रखा जा सके।
-----
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed