फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Flowers were showered on the Parshuram procession and a tableau was taken out.

Auraiya News: परशुराम शोभायात्रा पर बरसाए फूल, निकाली झांकी

Mon, 20 Apr 2026 12:03 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Mon, 20 Apr 2026 12:03 AM IST
विज्ञापन
Flowers were showered on the Parshuram procession and a tableau was taken out.
फोटो-32- परशुराम शोभा यात्रा में शामिल आयोजक। संवाद
औरैया। शहर के तिलक नगर मोहल्ला स्थित भूतेश्वर मंदिर से रविवार को धूमधाम से भगवान परशुराम की शोभायात्रा व झांकी निकाली गई।
विज्ञापन

इस दौरान बैंडबाजों की धुन पर बज रहे भक्ति गीतों पर श्रद्धालु जमकर थिरकते निकले। शोभायात्रा का जगह-जगह फूल वर्षाकर स्वागत किया गया। इससे पहले तिलक नगर स्थित भूतेश्वर मंदिर में भगवान परशुराम का विग्रह पूजन किया गया। इसके बाद फफूंद रोड पर स्थित उमाप्रेम सत्संग आश्रम में 20 बटुकों का यज्ञोपवीत संस्कार किया गया।

भूतेश्वर मंदिर से शुरू हुई शोभायात्रा का भगवान परशुराम की आरती उतारकर पूर्व अध्यक्ष ग्वालियर हाईकोर्ट के एडवोकेट अनिल मिश्रा व सदर विधायक गुड़िया कठेरिया ने भगवान परशुराम का तिलक कर शोभायात्रा को रवाना किया। हाजी पेट्रोल पंप रोड से होते हुए संयुक्त जिला चिकित्सालय होते हुए संजय गेट व सुभाष चौक पहुंची। इस दौरान शोभायात्रा का जगह-जगह फूल बरसा कर भव्य स्वागत किया गया। इसके बाद शोभायात्रा कानपुर रोड होते हुए सदर बाजार, लेडीज मार्केट के रास्ते संजय गेट, नुमाइश मैदान होते हुए वापस भूतेश्वर मंदिर पर पहुंची।
विज्ञापन

शोभायात्रा में शामिल श्रद्धालु हाथों में धार्मिक ध्वज लेकर भगवान परशुराम के जयकारे लगाते चले। हाजी पेट्रोल पंप के समीप भाजपा जिलाध्यक्ष सर्वेश कठेरिया व भाजपा नेता अवधेश भदौरिया ने अपने सहयोगियों के साथ मिलकर यात्रा का स्वागत किया। नगर पालिका कार्यालय गेट के पास पालिकाध्यक्ष अनूप गुप्ता ने भगवान परशुराम का तिलक व माल्यार्पण कर स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

व्यापारी नेताओं की ओर से भी शोभायात्रा का स्वागत किया गया। शोभायात्रा में ब्राह्मण महासभा के प्रदेश अध्यक्ष नीरज चौधरी, परशुराम सेवा समिति के प्रदेश उपाध्यक्ष केके चतुर्वेदी, जिलाध्यक्ष पंकज अवस्थी, प्रवीण दुबे, छैया त्रिपाठी, दीपू शुक्ला, हरिगोविंद तिवारी, बबलू बाजपेई, गोविंद द्विवेदी, दीपू दुबे, हरिओम तिवारी, अनुराग त्रिपाठी, रामू त्रिवेदी समेत काफी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ रही।

फोटो-32- परशुराम शोभा यात्रा में शामिल आयोजक। संवाद

फोटो-32- परशुराम शोभा यात्रा में शामिल आयोजक। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed