फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Flour mill caught fire, loss of 70 lakhs

Auraiya News: आटा मिल में लगी, 70 लाख का नुकसान

Mon, 02 Jun 2025 11:48 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Mon, 02 Jun 2025 11:48 PM IST
विज्ञापन
Flour mill caught fire, loss of 70 lakhs
आटा मिल में आग लगने से बाद जला सामान। - फोटो : आटा मिल में आग लगने से बाद जला सामान।
औरैया। शहर के दिबियापुर रोड स्थित एक आटा मिल में रविवार रात को शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। आग में मशीनें, गेहूं व आटे की सैकड़ों बोरियां जल गईं। इसके अलावा एक बाइक भी जली है।
विज्ञापन

आग इतनी भयावह थी कि आग बुझाने में दमकल विभाग को करीब तीन घंटे लग गए। आग से करीब 70 लाख के नुकसान होने का अनुमान है।
शहर के कारोबारी विनय पोरवाल की जिला उद्योग केंद्र के पास गुनगुन इंटरप्राइजेज कंपनी व बाबा आटा मिल है। रविवार रात करीब 10 बजे मिल बंद थी। रात को अचानक मिल में आग लग गई और लपटों के साथ धुएं का गुबार उठने लगा।
विज्ञापन

यह देख राहगीरों ने मिल मालिक विनय पोरवाल को सूचना दी। करीब 10 मिनट के अंदर मिल मालिक मौके पर पहुंचे और फायर स्टेशन व कोतवाली पुलिस को सूचना दी। इस दौरान मिल मालिक की तबीयत भी बिगड़ गई
विज्ञापन
विज्ञापन

मौके पर पहले दमकल की गाड़ी पहुंची और आग बुझाने में जुट गई। इसके बाद विकराल आग को देख दमकल विभाग की दो और गाड़ियां बुलाई गईं। तीन गाड़ियों ने किसी तरह आग पर काबू पाया। आग बुझाने में कर्मचारियों को करीब तीन घंटे लग गए। इस दौरान मिल में रखा सारा सामान, मशीनें, गेहूं और आटे की सैकड़ों बोरियां जल गईं।
सीओ सदर अशोक कुमार व इंस्पेक्टर राजकुमार सिंह भी मौके पर पहुंच गए। मिल मालिक ने करीब 70 लाख का नुकसान होने की बात कही है। माना जा रहा है कि आग शार्ट सर्किट से लगी है।
मिल जलते देख बेहोश हुए मालिक
मौके पर पहुंचे मिल मालिक विनय पोरवाल आग से सब कुछ राख होने का सदमा बर्दाश्त नहीं कर सके और वह बेहोश होकर गिर पड़े। हालांकि मौके पर मौजूद नगर पालिका अध्यक्ष अनूप गुप्ता ने उन्हें अपनी गाड़ी से तत्काल जिला अस्पताल भिजवाया।

राजनीतिक दलों के नेता भी पहुंचे सांत्वना देने
आटा मिल में आग लगने की सूचना पर शहर के कई राजनीतिक दलों के नेता भी सांत्वना देने पहुंचे। सपा के वरिष्ठ नेता लालजी शुक्ला भी सोमवार सुबह पहुंचे और विनय पोरवाल को ढांढस बंधाया। कुछ भाजपा नेताओं के भी पहुंचने की बात कही जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed