{"_id":"5b2938e0f8bdb975cc3dd6a451b221b6","slug":"flames-lit-up-in-flames-harvest-the-villagers-planted-jam-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धू-धू कर जली फसल, ग्रामीणों ने लगाया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धू-धू कर जली फसल, ग्रामीणों ने लगाया जाम
ब्यूरो/अमर उजाला, औरैया
Updated Sun, 05 Apr 2015 12:32 AM IST
विज्ञापन
खेतों पर गिरी हाईटेंशन से गरीब किसान की तीन बीघा फसल धू-धू कर जल उठी। बर्बादी का मंजर देख किसान फूट-फूटकर रो पड़ा। नाराज ग्रामीणों ने फफूंद-औरैया मार्ग जाम कर दिया। किसानों ने बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया है। एसडीएम सदर व सीओ अजीतमल के समझाने पर ग्रामीणों ने जाम खोला।
विज्ञापन
फफूंद-औरैया मार्ग स्थित मौजा केशमपुर खाम में अटा गांव निवासी महेश के खेत है। महेश के खेत में गेहूं की फसल खड़ी थी। यह खेत आनंद प्रताप सिंह के पास गिरवी रखा था। शनिवार दोपहर पड़ोसी खेत मालिक आनंद प्रताप के खेतों के ऊपर से गुजरी हाईटेशन लाइन का तार टूटकर महेश के खेत पर गिर पड़ा।
विज्ञापन
तार की चिंगारी से गेहूं की फसल में आग लग गई। ग्रामीण कुछ समझ पाते तब तक तीन बीघा फसल जलकर राख हो गई। आग की लपटे देख ग्रामीण दौड़े ग्रामीणों ने खेत में पानी डाल और लाठी पटककर आग को शांत किया।
विज्ञापन
घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने फफूंद- औरैया मार्ग जाम कर दिया। डेढ़ घंटे तक लगे जाम में कई वाहन फंस गए। ग्राम प्रधान योगेद्र सिंह ने बताया कि 2006 में लाइन बिछाई गई थी। बिना इंसुलेटर के लाइन चालू कर दी गई है। तार जर्जर हो चुके हैं, इन्हें शीघ्र बदला जाना चाहिए।
एसडीएम सदर जितेंद्र श्रीवास्तव व सीओ अजीतमल उदय प्रताप सिंह व तहसीलदार औरैया रामनयन के समझाने पर डेढ़ घंटे बाद ग्रामीणों ने जाम खोला।