फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Five robbers of interstate gang arrested

Auraiya News: अंतरराज्यीय गिरोह के पांच लुटेरे गिरफ्तार

Mon, 03 Apr 2023 12:50 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 03 Apr 2023 12:50 AM IST
विज्ञापन
Five robbers of interstate gang arrested
-फोटो02एयूआरपी 44- पुलिस की गिरफ्त में लूट के आरोपी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बिधूना। कोतवाली व एसओजी टीम ने रविवार सुबह बेला-बिधूना मार्ग पर सहार मोड के पास अंतरराज्यीय लूट गिरोह के पांच शातिरों को गिरफ्तार कर लिया। गिरोह ने क्षेत्र के ताजपुर गांव में 16 दिन पहले किराएदारों संग मारपीट व लूट की घटना को अंजाम दिया था। आरोपियों ने कई घटनाओं को अंजाम देने की बात कुबूल की है। चकमा देकर भागे दो आरोपियों की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।
एसपी चारू निगम ने बताया कि बिधूना कोतवाली प्रभारी निरीक्षक ललित कुमार ने अपनी टीम व एसओजी के साथ रविवार सुबह पर सात संदिग्ध युवकों का घेराव किया। आरोपियों के भागने पर पुलिस ने पांच युवकों को पीछा कर पकड़ लिया जबकि दो युवक मौके से भाग निकले। तलाशी में आरोपियों के पास से ढाई हजार रुपये बरामद किए।
विज्ञापन

पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम रंजीत निवासी विकास नगर थाना दतिया देहात मध्यप्रदेश, लोकेंद्र निवासी प्रकाश नगर थाना दतिया देहात, जरदान सिंह निवासी मंडी गेट के सामने डबरा ग्वालियर, हरभान सिंह व अरविंद निवासी प्रकाश नगर थाना सिविल लाइन देहात, दतिया बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपियों ने बताया कि ताजपुर में लूटे गए जेवर को उन्होंने बेच दिए थे। वह चूड़ी व कपड़े आदि बेचकर घरों की रेकी करते थे। इसके बाद घटना को अंजाम देते थे। आरोपियों ने 18 मार्च को ताजपुर में मूंगाराम व उसके पड़ोसियों के साथ मारपीट कर लूट की घटना को अंजाम दिया था। मामले के खुलासे को एसओजी समेत सात टीमें लगाई गई थीं।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पकड़े गए युवक व उनके साथी कई राज्यों में लूट की घटनाओं को अंजाम दे चुके हैं। आरोपियों के खिलाफ इटावा व मध्य प्रदेश में चोरी समेत अन्य मामलों में रिपोर्ट दर्ज हैं। पकड़े गए आरोपियों पर डकैती की धारा बढ़ाई गई है। गिरफ्तार आरोपियों को जेल भेज दिया गया है। जल्द ही शेष दोनों को आरोपियों को भी गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed